इस हादसे में चार लोगों की मौत और दस लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मृतकों में एक बुजुर्ग पति -पत्नी, एक किशोरी और ड्राइवर शामिल हैं। ये चारों इंदौर के पास महू के रहने वाले थे
भोपाल – विदिशा के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पीपलखेड़ी के पास नेशनल हाइवे 146 पर दो अलग-अलग बरात में जा रही कारें आमने-सामने भिड़ गईं। हादसे का अंदाज इस बात से लागाया जो सकता है दोनों कारें पूरी तरह से तबाह हो गई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत और दस लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मृतकों में एक बुजुर्ग पति -पत्नी, एक किशोरी और ड्राइवर शामिल हैं। ये चारों इंदौर के पास महू के रहने वाले थे।
विदिशा से सागर जा रही थी कार
हादसे के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे बरातियों को लेकर एक कार विदिशा से सागर जा रही थी, वहीं दूसरी कार बरातियों को लेकर सागर से इंदौर जा रही थी। दोनों ही कारों में सात- सात लोग सवार थे। दोनों कारें ग्राम पीपलखेडी के पास एक ट्रक को क्रासिंग करते समय आमने-सामने से भिड़ गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 1 ने मेडिकल कालेज के अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
8 लोगों का चल रहा है उपचार
हादसे में घायल लोगों का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। इस घटना के संबंध में CMO डा. वैभव जैन ने बताया कि अस्पताल में 8 लोगों का उपचार चल रहा है, इनमें दो घायलों की हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। घायलों में संदीप कश्यप उम्र 32 वर्ष, नितेश राठौर उम्र 43 वर्ष, दीपक नामदेव उम्र 21 वर्ष, मीनाक्षी उम्र 41 वर्ष, रमेश कोरी उम्र 41 वर्ष, जितेंद्र कोरी उम्र 29 वर्ष, सोहेल सिंह लोधी उम्र 22 वर्ष और एक अन्य शामिल हैं।