उड़द की दाल का इस्तेमाल हम दाल बनाने के अलावा कई पकवान बनाने में भी करते हैं। उड़द के इस्तेमाल से आपको अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन यदि अधिक मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो नुकसान भी पहुंचा सकती है।
आयुर्वेद चिकित्सा (Ayurveda Medicine) में उड़द दाल (Urad dal) का सेवन सही माना गया है, काली छिलके वाली उड़द की दाल खाने में जितनी स्वादिष्ट होती होती है यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है उड़द की दाल में बहुत से ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अच्छे माने जाते हैं। उड़द दाल में प्रोटीन (Protein) के अलावा फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी, आयरन, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों (Diseases) से बचाने में मददगार माने जाते हैं। लेकिन इसके इतने फायदे होने के बावजूद इसके कुछ नुकसान भी हैं। तो चलिए आज हम आपको उड़द दाल खाने से होने वाले नुकसानदाक के बारे में बताते हैं।
गठिया होने का रहता है डर
गल्स्टोन या गठिया (arthritis) पीड़ित लोगों के लिए उड़द की अधिक मात्रा खतरा बढ़ा सकती है। इतना ही नहीं इससे पित्त की पथरी या गाउट भी हो सकता है। यदि आप किसी विशेष प्रकार की दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो उड़द की उचित खुराक के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लेना फायदेमंद होगा।
अपच और गैस की समस्या
अत्यधिक उड़द की दाल का सेवन करने से आपको अपच की समस्या (indigestion problem) का सामना करना पड़ सकता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी पैदा हो सकती है। हर व्यक्ति में इसका प्रभाव अलग-अलग हो सकता है। डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले आपको हमेशा अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आपको किसी भी प्रतिकूल प्रभाव से जूझना न पड़े। अगर आपको गैस की समस्या रहती है तो आप उड़द दाल का ज्यादा सेवन न करें। उड़द की दाल का ज्यादा सेवन करने से गैस और कब्ज (Gas and constipation) की समस्या हो सकती है।
यूरिक एसिड बढ़ा सकती है उड़द दाल
काली उड़द दाल के अधिक सेवन करने से यूरिक एसिड (uric acid) बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। अगर आप इसका सेवन अधिक करते हैं, तो यह ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ा सकती है। परिणाम स्वरूप यह आपकी किडनी में कैल्सीफिकेशन स्टोन (calcification stone in kidney) को उत्तेजित कर सकती है। किडनी या गुर्दे में स्टोन की समस्या से ग्रसित लोगों को उड़द की दाल खाने के लिए मना किया जाता है।