उज्जैनमध्यप्रदेश

फिरोजिया 32 KG वजन कम कर बन सबसे महंगे सांसद, गडकरी के चैलेंज को किया था एक्सेप्ट

उज्जैन। मकाकाल की नगरी उज्जैन से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया किसी न किसी वजह से आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। इसी कड़ी में वह एक बार चर्चा में आ गए हैं। हालांकि इस बार वह अपने वजन को घटाने को लेकर चर्चा में हैं। इतना ही नहीं, वजन घटाकर 32000 करोड़ के सबसे महंगे सांसद भी बन गए हैं। असल में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद अनिल फिरोजिया को वजन घटाने की चुनौती दी थी। जिसे फिरोजिया ने स्वीकार किया और 32 किलो वजन कम करके दिखाया है।

बता दें कि फरवरी 2022 में नितिन गडकरी ने मंच पर ही सांसद फिरोजिया को वजन कम करने का टास्क दिया था. कहा था कि वह जितना वजन कम करेंगे, प्रति किलो एक हजार करोड़ की परियोजना उनके क्षेत्र के विकास के लिए लाई जाएगी। अपने वादे के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फिलहाल उनके लोकसभा क्षेत्र के लिए 2300 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है। दरअसल दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया कैंपेन शुरू किया था। इसी कैंपेन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे थे। जहां उन्होंने सांसद अनिल फिरोजिया को वजन कम करने का चैलेंज दिया था।





महज तीन महीने में कर लिया था 12 किलो वजन
सांसद फिरोजिया ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री का चैलेंज स्वीकार करते हुए अपना 32 किलो वजन घटाया है। उन्होंने महज तीन महीने में ही अपना 12 किलो वजन कम किया। वहीं अगले चार महीने में 20 किलो और वजन कम करते हुए केंद्रीय मंत्री को 32 किलो वजन होने की सूचना भेज दी। उन्होंने बताया कि जब उन्हें केंद्रीय मंत्री ने टास्क दिया था, तब वह 130 किलो के थे। लेकिन अब उनका वजन 98 किलो रह गया है।

‘2,300 करोड़ रुपये फंड दिए गडकरी ने…’
भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि उन्होंने 14 अक्टूबर 2022 को नितिन गडकरी से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री ने उनके वजन घटाने की बात सुनकर उज्जैन के विकास कार्यों के लिए 2,300 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। फिरोजिया ने कहा, मैंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें बताया कि मैंने इतना वजन कम कर लिया है। वह इसके बारे में जानकर बहुत खुश हुए। जैसा कि उन्होंने वादा किया था। उन्होंने क्षेत्र के लिए 2,300 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी है।





क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकार किया टास्क
फिरोजिया ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के लिए स्टेज पर ही इस टास्क को स्वीकार कर लिया था। लेकिन चिंता थी कि इसे पूरा कैसे करेंगे। हालांकि उनकी पत्नी और बेटी ने सहयोग किया। उनकी डाइट का ख्याल रखा और नियमित वर्कआउट के लिए प्रेरित किया। आज उनके सहयोग से उन्होंने ना केवल टास्क पूरा किया, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए 3200 करोड़ की परियोजनाओं के हकदार भी हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button