ज्योतिष

गुड़हल का पौधा सही दिशा में लगाने से घर में होता है सुख-समृ्द्धि का वास, जानें उचित दिशा

वास्तु शास्त्र में हर एक चीज का बहुत महत्व रहता है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का भी विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते है, जिनसे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

ज्योतिष : वास्तु शास्त्र में हर एक चीज का बहुत महत्व रहता है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का भी विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते है, जिनसे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि इन पेड़-पौधों के घर में लगे हुए होने से आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। खासतौर से कुछ फूल ऐसे होते है, जिनको घर की सही दिशा में लगाने से घर में सकारात्मकता का वास होता है और तरक्की के द्वार खुलने लगते है। उन्हीं में से एक फूल है गुड़हल का। ऐसा कहा जाता है कि घर की सही दिशा में गुड़हल का पौधा लगाने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति का भाग्योदय होता है। लाल और गुलाबी गुड़हल के अनेकों फायदे होते है। आइए जानते है उन फायदों के बारे में।

आर्थिक समस्याओं का अंत

ऐसा माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो उसे अपने घर में गुड़हल का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, लेकिन गुड़हल का पौधा लगाने से पहले उसके लिए उचित दिशा का चयन करना बेहद आवश्यक है। अन्यथा इसका उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है। अत एव गुड़हल के पौधे को घर की पूर्व दिशा में लगाना उचित रहता है। इससे घर में आर्थिक समस्याएं नहीं आती है। साथ ही इसके लगाने से घर में पिता से पुत्र का रिश्ता अच्छा बना रहता है और मान सम्मान बढ़ता है।

मंगल दोष का अंत

ऐसा कहा जाता है कि घर में गुड़हल का पौधा लगाने से मंगल दोष खत्म होता है। अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है या फिर विवाह में देरी हो रही है तो घर में गुड़हल का फूल लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गुड़हल का पौधा और गुड़हल का फूल माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। गुड़हल के फूल को माता लक्ष्मी को अर्पित करने से घर की आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं, और धन-धान्य बना रहता है।

नकारात्मक ऊर्जा का नहीं होता वास

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस भी घर में गुड़हल का पौधा लगा होता है। वहां पर कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता। ऐसे घरों में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इससे आपके घर में धन की कमी नहीं रहती है और घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

व्यापार में होगी उन्नति

यदि आपको अपने व्यापार में किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है या फिर अचानक आपके बनते हुए काम बिगड़ जाते हैं। तो सूर्य देव को जल देते समय जल में गुड़हल का फूल डालकर उन्हें अर्पित करें। ऐसा करने से आपके व्यापार में आ रही दिक्कतें खत्म होगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button