अन्य खबरें

घर के मुख्य द्वार पर ये चीजें लटकाने से मिलेगी मां की कृपा,साल भर होगा धन लाभ

कार्तिक माह की अमावस्या के दिन देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली (Diwali) का त्योहार 4 नवंबर, गुरुवार के दिन मनाया जायेगा। लोग जोरों-शोरों के साथ दिवाली की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस त्योहार में मां लक्ष्मी का स्वागत करने से पूरे साल मां का आशीर्वाद बना रहता है। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं और खूबसूरती से सजाते हैं। सुख-समृद्धि के इस त्योहार पर कुछ आसान से वास्तु उपायों को अपने परिवार में नई खुशियां लाएं। दिवाली पर घर को संजाने के लिए बहुत सी चीजें होती हैं, लेकिन कुछ खास चीजें ऐसी हैं, जिनसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदाप्रदान करती हैं। दिवाली की रात मां लक्ष्मी घर के मुख्य दरवाजे से प्रवेश करती हैं, इसलिए यहां सजावट विशेष रूप से की जाए, तो अत्यंत शुभ माना जाता है। दिवाली के मौके पर हम ऐसे उपाय बता रहे हैं जिनके जरिए देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह
घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह आपको जरूर सजाने चाहिए। बाजार में देवी लक्ष्मी के पैर के ये चिन्ह आसानी के साथ मिल जाते हैं। ये आप अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार प्लास्टिक, पीतल या कागज किसी भी तरह के खरीद सकते हैं। मां के इन चरण चिन्हों को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इनको थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बाहर से अंदर की तरफ इस तरह से लगाएं, जैसे मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करते समय अंदर की ओर बढ़ रही हों। ये देखकर मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और उनके आपके घर आने के अवसर ज्यादा बनते हैं।

स्वास्तिक
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह लगाना भी बहुत शुभ होता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी इनको देखकर बहुत खुश होती हैं और आशीर्वाद देती हैं। आप अपने घर के मुख्य द्वार के दोनों और अपने सामर्थ्य के अनुसार, चांदी, पीतल, प्लास्टिक या कागज के स्वास्तिक चिन्ह लगा सकते हैं। अगर आप इनमें से कुछ नहीं खरीद सकते हैं। तो आप रोली से इन चिन्हों को खुद भी बना सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।

तोरण
दिवाली के त्योहार पर मुख्य द्वार पर तोरण भी आपको जरूर लगानी चाहिए. मान्यता है कि दिवाली के दिन मां घर में प्रवेश करती हैं और उनके स्वागत के लिए तोरण लगाई जाती है। वैसे तो आम के पत्तों, केले के पत्तों और फूलों का तोरण बनाकर लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप इसे बनाने में समर्थ नहीं हैं, तो बाजार में तरह-तरह के रेडीमेड तोरण आसानी के साथ आपको मिल जायेंगे। जिनको अपने मुख्य द्वार पर आपको जरूर लगाना चाहिए।

रंगोली
मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए मुख्य द्वार पर आपको रंगोली भी जरूर बनानी चाहिए. माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। आप ये रंगोली तरह-तरह के रंगों या चावल के आटे में हल्दी डालकर भी बना सकते हैं। अगर आप रंगोली बनाने में असमर्थ हैं तो परेशान न हों क्योंकि बाजार में अब रंगोली डिजाइन (Rangoli design) भी बने-बनाये मिलते हैं। आप इनका इस्तेमाल भी अपने घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button