ताज़ा ख़बर

उपचुनाव : टीएमसी और कांग्रेस के प्रत्याशियों को मिली जीत, भाजपा रही खाली हाथ

नई दिल्ली – पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों पर चार राज्यों में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी के उपचुनाव के नतीजे उत्साहवर्धक नहीं रहे है। क्योंकि एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भाजपा के लिए बिलकुल भी सुखद नहीं रहे हैं। पश्चिम बंगाल में जहां शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो को जीत हासिल हुई है, बिहार में राजग के अमर पासवान को जनता ने जिताया है। छग में खैरागढ़ से कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने जीत हासिल की है। भाजपा पूरी तरह से खाली हाथ रही है।

 

सबका मिला साथ भाजपा खाली हाथ

1 लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा, जबकि बालीगंज विधानसभा सीट पर TMC के ही बाबुल सुप्रियो ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं बिहार के बोचहां विधानसभा सीट पर राजद के अमर पासवान विजयी हुए हैं। चुनाव आयोग से प्राप्त परिणामों के मुताबिक महाराष्ट्र के कोल्हापुर नॉर्थ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जयश्री जाधव ‌ने BJP के सत्यजीत कदम को करीब 19,000 वोटों से करारी शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस की यशोदा वर्मा 20 हजार 167 वोटों से जीत गई हैं। तो हाल ही में चार राज्यों में सरकार बनाने वाली भाजपा खाली हाथ रही है।

कांग्रेस के लिए अच्छा रहा उपचुनाव

उपचुनाव के परिणामों के मुताबिक महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस की जयश्री जाधव ‌ने BJP के सत्यजीत कदम को करीब 19 हजार वोटों से करारी शिकस्त दी। ये सीट भी दिसंबर 2021 में कोविड-19 से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के बाद से खाली हुई थी। इस कारण यहां उपचुनाव हो रहे थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button