इंदौरमध्यप्रदेश

जीतू सोनी के बेटे के कैफे पर चला बुलडोजर, कैफे में मिली शराब की बोतलें

इंदौर – कभी जिस मीडिया माफिया जीतू सोनी की इंदौर में तूती बोलती थी। आज उसके बेटे के कैफे पर नगर नगर अतिक्रमण की कार्रवाई कर रहा है। जीतू सोनी के बेटे विक्की सोनी के द्वारा पलासिया इलाके में सीएचओटू नामक कैफे संचालित करता था। इस कैफे को लेकर नगर निगम इंदौर ने अधिभोग उल्लंघन करने के आरोप में कैफे को सील कर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। कैफे की जांच में नगर निगम की टीम को शराब की बोतलें भी मिली है, जिसके बाद आबकारी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
 
भू- तल में हो रहा था कैफे संचालित
नगर निगम के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जोन नंबर 10 के वार्ड 42 में 105, साकेत नगर में आवासीय भूमि पर विक्की की व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन की शिकायत रहवासियों ने नगर निगम से की थी। निगम अधिकारियों के निरीक्षण में पता चला कि भवन के भू-तल पर कैफे का संचालन किया जा रहा था, जबकि भवन की आवासीय अनुमति जारी हुई है। यहां अवैध निर्माण कर लंबे समय से कैफे का संचालन किया जा रहा था।
 
विक्की का पिता जीतू जेल में बंद
बता दें कि सोनी परिवार नवंबर-दिसंबर 2019 में जिला व पुलिस प्रशासन के निशाने पर आया था। इसके बाद जीतू सोनी सहित परिवार के अन्य लोगों के अलावा विक्की पर भी केस दर्ज हुए। हालांकि बाद में विक्की को जमानत मिल गई। हाल ही में उसने कैफे शुरू किया था। जीतू सोनी अभी जेल में है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button