ज्योतिष

न्यू ईयर से पहले घर में ले आएं इनमें से कोई एक चीज,खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे

नया साल नई उम्मीदें लेकर आता है हर कोई चाहता है कि आने वाला नया साल न केवल उनके लिए खुशियां लेकर आये बल्कि साल भर वो खुशियां बरकरार रहे यानी कि उनके घर में खुशियां और सुख-समृद्धि (Prosperity) बनाये रखे । इसी उम्मीद के साथ लोग आने वाले साल को बेहतर बनाने के लिए न जाने कितने ही उपाय करते हैं ऐसे में अपने घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने और किस्मत के दरवाजे खोलने के लिए, नए साल से पहले अपने घर में कुछ चीजों को जगह दे सकते हैं। अब वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार किन चीजों को लाने से किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं आइये जानते हैं।

धातु का कछुआ
बहुत लोग अपने घर में कछुआ रखते हैं लेकिन ज्यादातर वो मिट्टी या लकड़ी जैसी चीजों से बना होता है। घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि लाने के लिए आप घर में धातु से बने कछुए को जगह दे सकते हैं। नया साल शुरू होने से पहले आप पीतल, कांसे या चांदी से बने कछुए को अपने घर लाएं ये आपकी किस्मत के दरवाजे खोलने में मदद करेगा।

चांदी का हाथी
चांदी का हाथी भी आप नव वर्ष शुरू होने से पहले अपने घर में रख सकते हैं। लेकिन ये हाथी ठोस चांदी का होना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका बेहद अच्छा प्रभाव घर पर होता है और राहु व केतु का बुरा प्रभाव समाप्त होने लगता है। इसको घर में रखने से व्यापार में बढ़ोत्तरी होती है और नौकरी में तरक्की होने लगती है। इसके साथ ही घर में शांति व सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मोरपंख
मोरपंख को भी आप नया साल शुरू होने से पहले अपने घर में रख सकते हैं। मोरपंख को बेहद शुभ और चमत्कारिक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंख को घर में रखने से भाग्य के मार्ग में आने वाली सभी दिक्कतें दूर हो जाती है पर एक साथ कई सारे मोरपंख रखने की जगह एक से तीन मोरपंख ही घर में रखना चाहिए।

मोतीशंख
मोतीशंख को भी आप नए साल से पहले अपने घर में जगह दे सकते हैं। मोतीशंख को विधि-विधान के साथ पूजन करके तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखने से घर में धन-सम्पदा का वास रहता है। इससे बिजनेस और नौकरी में तरक्की होती है और धन लाभ होता है।

तोते का चित्र या मूर्ति
तोते का चित्र या मूर्ति को भी आप अपने घर में जगह दे सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार तोते की तस्वीर को उत्तर दिशा में लगाने से घर में खुशहाली आती है। साथ ही बच्चों का इंट्रेस्ट भी पढ़ाई में बढ़ता है और किस्मत के दरवाजे खुलने लगते हैं।

स्वास्तिक
स्वास्तिक को सनातन धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ से लेकर हर शुभ काम में स्वाीस्तिक के चिन्हा का उपयोग किया जाता है। स्वा.स्तिक भगवान गणेश से संबंधित है, जो कि प्रथमपूज्या और शुभकर्ता हैं। नए साल के दिन घर में स्वास्तिक लाना और उसकी विधि-विधान से पूजा करके उसे स्था पित करना पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बरसाएगा।

नारियल
नारियल को सनातन धर्म में श्रीफल का दर्जा दिया गया है। इसमें त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश निवास करते हैं। इसीलिए हर शुभ काम की शुरुआत नारियल को फोड़कर की जाती है। देवी-देवताओं को भी श्रीफल अर्पित किया जाता है। नए साल पर जटा वाला नारियल घर में लाना, त्रिदेवों का आशीर्वाद दिलाता है। उनकी कृपा से पूरा साल खुशहाल बीतेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button