ताज़ा ख़बर

यूक्रेन संकट : जेलेंस्की हुए भावुक, रूस पर आरोप लगाते हुए कहा, मैरियूपोल में नरसंहार करना चाहता है रूस

कीव – यूक्रेन संकट थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। यूकेन पर कब्जा करने के लिए तेजी से रूसी सेनाएं यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में यूक्रेन का प्रमुख शहर और सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मैरियूपोल पर रूसी सेना की निगाहें जमीं हुई है। रूसी सेना जल्द से जल्द इस शहर को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है। तेजी से और लगातार हो रहे आक्रमण के बीच यूकेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का बयान सामने आया है। जेलेंस्की ने रूसी सेना और रूसी राष्ट्रपति पर नरसंहार करने का आरोप लगाया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस मैरियूपोल पर कब्जा करने के लिए नरसंहार कर रहा है। इसके साथ ही जेलेंस्की ने रूसी सेना पर एक लाख लोगों को बंधक बनाने का आरोप भी लगाया है।

यूक्रेन संकट पर जेलेंस्की का गंभीर आरोप 

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भावुक होते हुए कहा कि – रूस की मैरियूपोल की घेराबंदी  नरसंहार के बराबर है, जिसमें कम से कम 100,000 नागरिक बिना भोजन या पानी के बंदरगाह शहर में फंस गए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस युद्ध के किसी भी नियम का पालन नहीं कर रहा है। वो किसी भी कीमत पर मैरियूपोल पर अपना कब्जा करना चाहता है। उसे वहां फंसे नागरिकों की कोई चिंता नहीं है।
हो सकता परमाणु हथियारों का इस्तेमाल
रूसी सेना लगातार कीव समेत कई शहरों पर हमले कर रही है। रूस और देशों में कोई भी देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष द्वारा समझाने के बावजूद पुतिन मानने को तैयार नहीं है। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन के सख्त रवैये पर कहा कि इस माहौल में रूस के साथ बातचीत बेहद मुश्किल है। इधर रूस ने भी कड़े तेवर दिखाते हुए कहा है कि – यदि हमारे अस्तित्व पर खतरा मंडराया तो हम परमाणु हथियार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button