मध्यप्रदेश

उपचुनाव में हार्ड हिन्दुत्व की झलक दिखाएगी भाजपा, कांग्रेस ने कसा तंज

भोपाल। मध्यप्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। जिसको लेकर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सत्तापक्ष भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव जीतने की हर जुगत में लगी हुई हैं। इस बीच सत्तारूढ़ भाजपा एक बार फिर हार्ड हिन्दुत्व का कार्ड लेकर मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने नवरात्रि के पहले दिन से लेकर विजयादशमी तक के लिए सारे कार्यक्रम भी पहले से तय कर लिए है।

वहीं भाजपा 15 अक्टूबर को दशहरे पर विजय संकल्प ध्वज लगाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के सभी नेता किसी एक जगह पर पहुंचकर विजय संकल्प भगवा ध्वज फहराएंगे। वहीं पार्टी से अलग-थलग पड़े वरिष्ठ नेताओं के पूछ-परख का भी कार्यक्रम तैयार किया गया है। पार्टी इन त्योहारों के दिनों में कन्या पूजन और सीनियर नेताओं का सम्मान करेगी। पार्टी ने 21 अक्टूबर को जन संघ के स्थापना दिवस पर मंडल स्तर पर संगोष्ठी आयोजित करने और जनसंघ के समय से पार्टी का काम कर रहे सीनियर नेताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम बनाया है। साथ ही पार्टी दशहरे के बाद से पूरे प्रदेश में भाजपा को मजबूत करेगी।





कांग्रेस ने खड़े किए सवाल
इस बीच भाजपा द्वारा की जा रही इस बड़ी तैयारी को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा का यह यह कार्यक्रम चुनावी हथकंडा हैं। 4 सीटों के उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए भाजपा हिंदुत्व का राग अलाप रही है। बता दें कि भाजपा ने पृथ्वीपुर और जोबट विधानसभा सीट पर बाहरी उम्मीदवारों को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बात करें जोबट की तो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल सुलोचना रावत को भाजपा इन से सीट अपना उम्मीदवार बनाया। जबकि पृथ्वीपुर से सपा से भाजपा में शिशुपाल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button