ताज़ा ख़बरविदेश

भारतीयों की घर वापसी के लिए तेज किया ऑपरेशन कावेरी,सूडान हिंसा में अब तक 400 की मौत

सूडान हिंसा में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन को अब तेज कर दिया गया है।

सूडान : सूडान हिंसा में फंसे भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन को अब तेज कर दिया गया है। दरअसल सूडान में सेना और अर्धसैनिक समूह के बीच संघर्ष अब भी जारी है। जिसमें अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में वहां फंसे भारतीय लोगों को लेकर भारत सरकार की चिंता और बढ़ गई है। ऐसे में अब 135 अन्य फंसे हुए भारतीयों का तीसरा जत्था सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गया है। ये लोग IAF C-130J विमान में सवार हैं। इन्हें सुरक्षित संकटग्रस्त सूडान से निकाला जा चुका है।

दूसरे बैच का विदेश राज्य मंत्री ने किया स्वागत

इससे पहले बुधवार (26 अप्रैल) की सुबह ही विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 148 भारतीयों के दूसरे बैच का स्वागत किया था। इसके अलावा एक और नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा 278 यात्रियों को लेकर जेद्दा बंदरगाह पहुंचा। इस बीच विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि ऑपरेशन कावेरी पूरे जोरों पर है। दूसरी IAF C-130J फ्लाइट पोर्ट सूडान से जेद्दा पहुंच चुकी है, जिसमें 135 और यात्री हैं। यह ऑपरेशन कावेरी के तहत निकाले गए लोगों का तीसरा बैच है।

सूडान में लगभग 3,000 भारतीय

पूरे सूडान में लगभग 3,000 भारतीय हैं। सूडान की राजधानी खार्तूम में कई स्थानों से भीषण लड़ाई की खबरों से सूडान में सुरक्षा स्थिति अस्थिर बनी हुई है। यहां सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच पिछले 10 दिनों से जारी भीषण लड़ाई में 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

पीएम मोदी के निर्देश के बाद एक्शन में विदेश मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (21 अप्रैल) को एक उच्च स्तरीय बैठक में सूडान से भारतीयों को सुरक्षित रूप से निकालने की योजनाओं की तैयारी के लिए निर्देश दिए थे। विदेश मंत्री जयशंकर ने सूडान की स्थिति पर हाल ही में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा भी की थी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”https://www.webkhabar.com/” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button