भोपालमध्यप्रदेश

विदिशा में BJP नेता ने पूरे परिवार के साथ की खुदकुशी, बेटों की लाइलाज बीमारी से थे परेशान

खुदकुशी से कुछ देर पहले मिश्रा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखी थी, मिश्रा ने पोस्ट में लिखा था कि ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी यह ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी (डीएमडी) बीमारी न दे।

विदिशा। राजधानी भोपाल से करीब 50 किलो मीटर दूर विदिशा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर अपने दो बेटों की लाइलाज बीमारी से परेशान होकर भाजपा के पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा ने बीमार बेटों और पत्नी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। खबर के मुताबिक दोनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि संजीव मिश्रा और उनकी पत्नी की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई।

भाजपा के विदिशा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यहां बंटी नगर इलाके में रहने वाले मिश्रा वर्तमान में भाजपा के विदिशा नगर मंडल के उपाध्यक्ष थे और वह पार्टी के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। खुदकुशी से कुछ देर पहले मिश्रा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखी थी, मिश्रा ने पोस्ट में लिखा था कि ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी यह ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी (डीएमडी) बीमारी न दे।

पोस्ट देखने के बाद लोगों को पता चला बीमारी के बारे में
पोस्ट देखने के बाद उनके साथियों को इस बीमारी के बारे में पता चला। इसके बाद शाम करीब 6:45 बजे उनका एक परिचित घर गया तो बाहर से दरवाजा बंद था। घर का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो चारों अचेत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर चारों की मौत हो गई। विदिशा जिलाधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया, मिश्रा के दोनों पुत्रों को डीएमडी नाम की आनुवांशिक बीमारी थी जिसका कोई इलाज नहीं है। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

मौके से मिला सुसाइट नोट
भार्गव ने कहा कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मिश्रा ने लिखा है कि वह अपने बच्चों को नहीं बचा पा रहे हैं, इसलिए अब वह जीवित नहीं रहना चाहते हैं। वहीं इस मामले में विदिशिा के एडिशनल एसपी समीर यादव ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि संजीव एम्स में डॉक्टरों से कंसल्ट करते रहते थे। इस बीमारी की वजह से उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। बात दें कि मस्कुलर डिस्ट्रॉफी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान की शक्ति क्षीण हो जाती है। मसल्स कमजोर होने के साथ सिकुड़ने लगते हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button