26.2 C
Bhopal

भाजपा नेता ने कपड़ा व्यापारी को घर में घुसकर मारा,वीडियो वायरल

प्रमुख खबरे

मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता इन दिनों लगातार अपनी हरकतों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसा ही एक मामला अशोकनगर जिले से सामने आया है। बीजेपी नेता ने कपड़ा व्यापारी से मारपीट कर दी। आरोपियों ने व्यापारी के घर में घुसकर घसीटते हुए बाहर लाकर बुरी तरह मारपीट की है।

मारपीट से कपड़ा व्यापारी बुरी तरह घायल हो गया है। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता सहित अन्य लोगों के खिलाफ देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विवाद बीजेपी नेता के बेटे को साइकिल चलाने से रोकने पर हुआ।

दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के तुलसी सरोवर कॉलोनी का है। शुक्रवार की शाम 7:30 बजे गली में साइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ। तुलसी सरोवर कॉलोनी के रहवासी जितेंद्र कुशवाह ने बताया कि उसके घर के बाहर छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। तभी बीजेपी नेता का लड़का रोहित साइकिल से चक्कर लगा रहा था। मैंने उससे कहा कि जहां बच्चे खेल रहे हैं आप खुले मैदान में साइकिल चला लो। यह बात नेता के बेटे को नागवार गुजरी तो वह विवाद करने लगा।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे