भोपालमध्यप्रदेश

राष्ट्रपति के नामांकन से पहले बीजेपी ने मनाया जश्न, सीएम ने मोदी का जताया आभार

भोपाल – देश के अगले राष्ट्रपति का चुनाव अगले महीने यानि 18 जुलाई को होना है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी है। वहीं कांग्रेस समर्थित दलों की ओर से यशवंत सिन्हा मैदान में हैं। बीजेपी प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करने से जाएगी। लेकिन मुर्मू के नामांकन से पहले मध्यप्रदेश में उनकी जीत का जश्न मना लिया गया है। द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने खुशी में बीजेपी कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई।

पीएम मोदी का जताया आभार

प्रदेश भाजपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर केंद्रीय नेतृत्व कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने आज के दिन को चमत्कारिक बताते हुए कहा कि पीएम मोदी ने नई परंपरा की शुरुआत की है। मध्य प्रदेश सरकार ने तय किया है कि तेंदूपत्ता तोड़ने और बेचने का अधिकार ग्राम वन समिति को दिया जाएगा। लेकिन यह गौरव का विषय है कि आदिवासी वर्ग की महिला सबसे उच्च पद पर बैठ रही है। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्सव मनाया जाएगा।

आदिवासियों का बढ़ा सम्मान – शर्मा

बीजेपी कार्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर को आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पार्टी के फैसले से आदिवासी वर्ग में जबरदस्त उत्साह है। बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित कर आदिवासियों का गौरव बढ़ाया है.

भोपाल आएगी द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू कल शुक्रवार 24 जून को नामांकन दाखिल करने के बाद देश भर का दौरा कर समर्थन देने की अपील करेंगी। जानकारी मिली है कि उनका भोपाल आने का भी कार्यक्रम है। राष्ट्रपति चुनाव से पहले द्रौपदी मुर्मू भोपाल आकर अपने समर्थन में वोटरों से अपील करेंगी। झारखंड की राज्यपाल रही द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाने के आयोजित आभार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा आदिवासी रंग में नजर आए। दोनों ने आदिवासी कलाकारों के साथ जमकर नृत्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button