भोपालमध्यप्रदेश

छीपानेर सिंचाई परियोजना: शिवराज बोले- समय पर काम पूरा नहीं होने पर उठाएंगे कठोर कदम

शिवराज ने जल संसाधान विभाग के अपर सचिव को निर्देश दिए कि छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिचांई परियोजना के शेष बचे 5 प्रतिशत कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि कुल 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए तैयार की जा रही छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिचांई परियोजना का काम अब तक 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन में नजा आ रहे हैं। शिवराज ने सीहोर और देवास जिले में बनाई जा रही छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए है कि किसानों के हित में संचालित निमार्णाधीन सिंचाई परियोजनाओं के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण किए जाए। समय पर काम पूरा नहीं करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण लगी एजेसियों के विरूद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

शिवराज ने जल संसाधान विभाग के अपर सचिव को निर्देश दिए कि छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिचांई परियोजना के शेष बचे 5 प्रतिशत कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि कुल 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए तैयार की जा रही छीपानेर माइक्रो उद्वहन सिचांई परियोजना का काम अब तक 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। सिर्फ 5 फीसदी ही काम शेष रह गया है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई की इस सिंचाई परियोजना से देवास जिले के 39 और सीहोर जिले के 30 ग्रामों को परियोजना से लाभ मिलेगा। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और पुलिस महानिदेशक श्र्सुधीर कुमार सक्सेना सहित अन्य सीनियर अधिकारी मौजद थे, जबकि जिलों के सभी कलेक्टर्स वर्चुअली जुड़े थे।

रिकॉर्ड समय में बहनों के खातों में पहुंची राशि
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंस द्वारा प्रदेश सभी जिलों के कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी कलेक्टर्स ने लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में अद्भुत कार्य और परिश्रम किया है। इसके लिए सभी कलेक्टर्स और अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में रिकार्ड समय में राशि बहनों के खातों में पहुंची है।

टॉस्क और दायित्व को बखूबी निभाया अधिकारियों ने
सीएम ने कहा कि प्रदेश सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों और जिला कलेक्टर्स को टास्क और दायित्व दिया गया, उसे बखूबी पूरा किया। सभी अधिकारियों ने समन्वय और तालमेल के साथ काम कर लाड़ली बहना योजना को सफल बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान-2 में भी सभी कलेक्टर्स और विभागों के अधिकारियों ने अच्छा काम किया। बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान में 99.2 प्रतिशत आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button