भोपालमध्यप्रदेश

OBC मोर्चा की बैठक में बोले VD: समाज के बीच जाकर बताएं कांग्रेस की हकीकत, हर समय दिया धोखा

वीडी ने कहा कि पिछडा वर्ग के हित में केन्द्र और एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं और लिए गए निर्णय हर बूथ तक पहुंचे, इस बात की चिंता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में ओबीसी समाज की अधिक संख्या है, वहां घर-घर सम्पर्क कर उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराकर पार्टी की आंचल में लाना है।

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की आपकी जिम्मेदारी है कि समाज भ्रमित न हो, इसके लिए दृढ़ता के साथ समाज के बीच जाएं और उन्हें कांग्रेस की हकीकत बताएं। कांग्रेस ने हमेशा पिछडा वर्ग को धोखा देने का काम किया है। पिछडा वर्ग मोर्चा का कार्य क्षेत्र बढा है, इसलिए आगामी कार्ययोजना भी बड़ी होना चाहिए। भाजपा एवं सरकारों ने पिछड़ा वर्ग की हमेशा चिंता की है। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी मौजूद थे।

वीडी ने कहा कि पिछडा वर्ग के हित में केन्द्र और एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं और लिए गए निर्णय हर बूथ तक पहुंचे, इस बात की चिंता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कहा कि जिस गांव में ओबीसी समाज की अधिक संख्या है, वहां घर-घर सम्पर्क कर उन्हें पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराकर पार्टी की आंचल में लाना है। निर्देश दिए कि समाज प्रमुखों की चौपाल बैठकें कर पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता नए युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पिछड़े वर्ग की छोटी-छोटी जातियों के लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण: हितानंद
वहीं हितानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछडा वर्ग मोर्चा पार्टी का महत्वपूर्ण मोर्चा है। इस मोर्चे का कार्यक्षेत्र और पहुंच प्रदेश के सभी बूथों तक है। केन्द्र और राज्य सरकार ने पिछडा वर्ग कल्याण के लिए नीतिगत निर्णय लिए हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज के जो लोग केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ से वंचित हैं, उनको लाभ दिलाने में जुट जाए। हितग्राहियों से सतत सम्पर्क कर उन्हें पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनता से जुड़ी योजनाओं से अवगत कराकर पार्टी में जोड़ने की जिम्मेदारी मोर्चा कार्यकर्ताओं की है।

पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठों का होगा सम्मान
हितानंद ने बताया कि प्रदेश में लगभग 50 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग है, जिन क्षेत्रों में पिछड़ा वर्ग समाज बहुसंख्यक है, वहां पर जिला एवं विधानसभा सम्मेलन आयोजित किये जाएं। श्री हितानंद जी ने मोर्चा की आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक को मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा 2023 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से व्यापक कार्ययोजना बनाकर कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला स्तर पर जनसंघ से भाजपा तक पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठजनों का सम्मान किया जायेगा। उन्होंने मोर्चा द्वारा प्रदेश में आगामी दिनों में चलाए जाने वाले कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button