इंदौर

जयस के कार्यकर्ताओं से बाल-बाल बचे डामोर, पर नहीं बच पाए गनमैन: सुरक्षा में बड़ी चूक

सांसद डामोर ने बताया कि वे किस संगठन के थे, मैं तो जानता नहीं हूं लेकिन उन्होंने न्हों विरोध करना शुरू किया नारे लगाना शुरू किया। ऐसा लगता है भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन मनाने स्थान पर भारत की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

इंदौर। रतलाम-झाबुआ से भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर और विधायक दिलीप मकवान की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आई है। उनके वाहनों के काफिले को जयस के करीब कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। इस दौरान उन्होंने धक्का-मुक्की भी है, जिसमें डामोर के गनमैन को चोटें भी आई है। हालांकि सांसद और विधायक को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में की गई है। जिसके बाद पुलिस ने जयस से जुड़े कई कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है।

सांसद डामोर ने बताया कि वे किस संगठन के थे, मैं तो जानता नहीं हूं लेकिन उन्होंने न्हों विरोध करना शुरू किया नारे लगाना शुरू किया। ऐसा लगता है भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन मनाने स्थान पर भारत की संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है संस्कृति को कमजोर करना और जनजातीय समाज बदनाम हो जनजातीय समाज का जो गौरवशाली इतिहास है उससे कोई लेना देना नहीं है।

आयोजन में शामिल हो लौट रहे थे रतलाम
जानकारी के मुताबिक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रतलाम जिले में जयस की बड़ी रैली आयोजित की गई थी। रैली समाप्त होने के बाद जयस कार्यकर्ता लौट रहे थे। सांसद गुमान सिंह डामार भी एक आयोजन में शामिल होने गए थे और रतलाम की तरफ लौट रहे थे। तभी दराड के समीप उनके वाहन को आगे जयस कार्यकर्ता आ गए। रास्ता नहीं दिए जाने की बात पर बहस शुरू हुई तो गनमैन ने वाहन निकालने के लिए रास्ते से कार्यकर्ता को हटाने की कोशिश की।

जयस ने किया था बड़ा आयोजन
इस बीच झूमाझट की में गनमैन मामूली चोट आ गई। गनमैन की शिकायत पर तीन कार्यकर्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो रहा है। आपको बता दे कि बिरसा मुंडा जयंती पर कई ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को आयोजन हुए। रतलाम में जयस ने एक बड़ा आयोजन रखा था। जिसमें जयस के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button