इंदौर

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल बोदरली से चार घंटे में पहुंचे जैदाबाद, इस बीच खूब कोसा BJP को

यह यात्रा उस नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है, जिसे हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है। भाजपा का तरीका यही है। सबसे पहले, डर फैलाना। युवाओं, किसानों और आम लोगों में डर फैलाना। जब डर फैल जाता है तो उसे हिंसा में बदल देते हैं।

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर के रास्ते महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश में बुधवार सुबह 7 बजे प्रवेश कर गई है। महाराष्ट्र में जलगांव जामोद से उनका काफिला सुबह छह बजे रवाना हुआ। जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में पहुंची। यहां पर थोड़ी देर आराम करने के बाद सुबह 8 बजे राहुल गांधी ने अपनी यात्रा शुरू की जो 12 बजे तक चली। इन चार घंटों में उन्होंने 8 किमी का सफर तय किया है। उनकी यात्रा बोदरली से चलकर जैदाबाद पहुंची है। अब वह शाम 4 बजे तक आराम करेंगे। इसके बाद फिर यात्रा शुरू होगी।

तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी शाम 4 बजे फिर जैदाबाद से अपनी यात्रा की शुरआत करेंगे जो 7 बजे तक चलेगी। उनकी यात्रा झिरी तक जाएगी और वह यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। बता दें कि बुहरहानपुर जिले के बोदरली पहुंचने पर यहां मंच से राहुल गांधी ने मौजूद जनता को संबोधित भी किया । मंच से संबोधित करते हुए राहुल ने स्वागत के लिए पहले सभी को धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह यात्रा कन्याकुमारी में शुरू की थी। विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान तीन हजार 600 किमी लंबा है। यह पैदल नहीं तय किया जा सकता। हम मध्यप्रदेश आ गए हैं। 370 किमी यहां चलेंगे। यह तिरंगा श्रीनगर तक जाएगा और हम डरने वाले नहीं हैं।

हिन्दुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं
वहीं राहुल ने कहा कि यात्रा के पीछे दो-तीन लक्ष्य है। यह यात्रा उस नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है, जिसे हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है। भाजपा का तरीका यही है। सबसे पहले, डर फैलाना। युवाओं, किसानों और आम लोगों में डर फैलाना। जब डर फैल जाता है तो उसे हिंसा में बदल देते हैं। हिंसा डर का ही रूप है। जो डरता नहीं है, वह हिंसा भी नहीं कर सकता। जो डरता है, वह ही हिंसा करता है। डर मिटाना हमारा लक्ष्य है। इस हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

राहुल की सुरक्षा में लगे हैं युवा पुलिसकर्मी
राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में मध्य प्रदेश पुलिस ने 35-38 साल के युवा पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, ताकि वे यात्रा के दौरान पैैदल चलते हुए न थके। सुबह जब यात्रा बोरदरी पहुंची तो 100 से ज्यादा पुलिस जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। राहुल से 100 मीटर आगे पुलिस जवान रस्से के चौकोर घेरे को बनाकर चल रहे थे। सीआरपीएफ के जवान राहुल के आसपास चल रहे थे। जो भीड़ को राहुल के करीब जाने से रोक रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button