प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann : पंजाब के सीएम के रूप में भगवंत मान ने ली शपथ, कैबिनेट के मंत्री 19 मार्च को लेंगे शपथ

पंजाब – पंजाब राज्य में मिली प्रचंड जीत के बाद बधुवार को राज्य के मुख्यमंत्री के रुप में आम आदमी पार्टी के भगवंत मान(Bhagwant Mann ने नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। करीब सौ एकड़ जमीन में भगवंत मान के मुख्यमंत्री के रूप शपथ लेने का कार्यक्रम हुआ। खटकड़ कलां में पद और गोपनियता की शपथ का कार्यक्रम समारोह स्‍थल पर राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित पहुंचने के बाद शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मुख्‍यमंत्री पद और गाेपनीयता की शपथ पंजाबी में ली। भगवंत मान ने अकेले ही आज के समारोह में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्‍ट्रगान से शुरू हुआ। भगवंत मान के शपथ लेने के बाद समारोह समाप्त हो गया।

Bhagwant Mann – पीली पगड़ी रहीं आकर्षण का केंद्र

भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के कन्‍वीनर और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री व पंजाब आप के प्रभारी मनीष सिसाेदिया भी पीली पगड़ी में समारोह में शामिल हुए। समारोह राज्‍यपाल के पहुंचते ही शपथ ग्रहण समारोह शुरू गया। इसके बाद  भगवंत मान ने शपथ ली। पद और गोपनियता की शपथ लेने के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने समारोह में पहुंचे लोगों को संबोधित किया।

यह सबकी सरकार है – Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री के रुप में पद एवं गोपनियता की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि – जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया है यह उनकी भी सरकार है। किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा। हमें  शहीद-ए-आजम को हमेशा फिक्र थी कि आजादी के बाद देश कैसे चलेगा। हम इसी भारत देश में रहकर अपने देश को ठीक करेंगे। दूसरे देशों में जाकर धक्के नहीं खाएंगे। इसके साथ ही भगवंत मान ने कहा कि – वह भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए काम करेंगे। यह सब कुछ जनता के सहयोग से ही संभव है। इश्क करना सबका पैदाइशी हक.. मैंने शहीदों के आगे माथा टेककर अरदास की है कि मुझे लोगों का काम करने की सामर्थ्य प्रदान करें। बता दें कि पांच राज्योंं के चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं गोवा में भी पार्टी को दो सीटें मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button