ग्वालियरमध्यप्रदेश

खूबसूरती से लवरेज अमृत उद्यान: नजदीक से निहारेंगी शिवपुरी की यह महिलाएं, 100 का समूह पहुंचा दिल्ली

केंद्रीय पंचायत विभाग भारत सरकार के निर्देश पर मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की सहरिया आदिवासी महिलाओं का एक दल दिल्ली रवाना हुआ है। शिवपुरी से सहरिया आदिवासी महिलाओं के इस दल को अधिकारियों ने रवाना किया। इसमें 100 सहरिया महिलाएं शामिल हैं, जो राष्ट्रपति भवन पहुंचकर खूबसूरत उद्यान को नजदीक से देखेंगी और घूमेगी।

शिवपुरी। राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं राष्ट्रपति भवन का यह उद्यान देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इसके रंग-बिरंगे खुशबूदार फूल न केवल देश के लोगों को ही आकर्षित नहीं करते हैं, बल्कि विदेशी भी इसे देखने के लिए यहां खिचे चले आते हैं। अब इस खूबसूरत उद्यान की छटा को मप्र के शिवपुरी की सहरिया आदिवासी महिलाएं भी अपनी आंखों से निहारेंगी।

बता दें कि केंद्रीय पंचायत विभाग भारत सरकार के निर्देश पर मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन की सहरिया आदिवासी महिलाओं का एक दल दिल्ली रवाना हुआ है। शिवपुरी से सहरिया आदिवासी महिलाओं के इस दल को अधिकारियों ने रवाना किया। इसमें 100 सहरिया महिलाएं शामिल हैं, जो राष्ट्रपति भवन पहुंचकर खूबसूरत उद्यान को नजदीक से देखेंगी और घूमेगी। गौरतलब है कि यह पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था। इसी साल जनवरी में इसका नाम अमृत उद्यान किया गया था।

उत्साहित दिखी महिलाएं
मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अरविंद भार्गव ने बताया कि इस दल में 100 सहरिया आदिवासी महिलाएं शामिल हैं जो मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं और रोजगारमूलक कार्यों में जुड़ समूहों का संचालन कर रही हैं। सहरिया आदिवासी महिलाओं में दिल्ली जाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

दल की महिलाएं बोली- हो रही बड़ी खुशी
सहरिया आदिवासी महिलाओं ने कहा कि इस वे राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान को देखना चाहती हैं इसलिए दिल्ली जा रही हैं। इस दौरान इस दल में शामिल सुनीता आदिवासी, माना आदिवासी, गायत्री आदिवासी और अन्य महिलाओं ने बताया कि उन्हें बड़ी खुशी हो रही है, क्योंकि वे ग्रामीण अंचल की महिलाएं हैं और उन्हें अब अमृत उद्यान देखने का मौका मिलेगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button