आने वाले दो महीने तक रहें बहुत सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
भोपाल – कन्या, मकर,मीन और वृषभ राशि वालों के लिए अगले दो महीने बेहद कष्ट भरें हो सकते हैं अगर वे सतर्क नहीं रहे तो। वैदिक ज्योतिष के अनुसार आम धारणा के मुताबिक बुध एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश 23 दिनों कर करते हैं। लेकिन इस बार धारणा के विपरीत बुध एक ही राशि में करीब दो महीने तक रहेंगे। इस दौरान बुध वक्री भी होंगे और उसके बाद फिर अस्त होंगे और फिर मार्गी होकर अंत में राशि परिवर्तन करेंगे। बुध के इस राशि परिवर्तन को लेकर ज्योतिष का कहना है कि दो महीने तक एक ही राशि में बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होने से कुछ राशि वालों को बेहद संभलकर रहने की जरूरत है। क्योंकि मई महीने में बुध वृषभ राशि में रहेंगे और इसी राशि में वक्री होंगे, फिर अस्त होने के बाद मार्गी होंगे और अंत में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
कब से शुरु होगा ये परिवर्तन
ज्योतिषों के मुताबिक यह परिवर्तना वृषभ राशि में बुध वक्री 10 मई 2022, मंगलवार को शाम 05 बजकर 16 मिनट पर होंगा। वहीं 13 मई, शुक्रवार को सुबह 12 बजकर 56 मिनट पर अस्त होंगे। 03 जून, शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर मार्गी होंगे। 02 जुलाई, शुक्रवार को सुबह 09 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
इन राशियों के जातक रहें बेहद सतर्क-
वृषभ राशि– ज्योतिषाचार्यों के अनुसार – बुध गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी। यहां तक कि आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके लिए चुनौतियां बढ़ेंगी, इसलिए इस समय सावधान रहें।
मीन– बुध के राशि परिवर्तन की इस अवधि में व्यापारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा जातकों के जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। खर्च के योग बनेंगे।