ताज़ा ख़बर

राम मंदिर: रामलला का दर्शन करने गर्भगृह पहुंचे पक्षी राज गरुण, वीडियो वायरल, भक्तों ने बताया चमत्कार

नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम अपने जन्मस्थान पर विराजमान हो चुके हैं। यह शुभ घड़ी बीते 22 जनवरी को आई थी। खास बात यह है कि गर्भगृह में कुछ चमत्कारिक दृश्य भी देखने को मिल रहे हैं। दरअसल प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी लालायित हो रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले एक बंदर ने राम मंदिर के गर्भ गृह में जाकर भगवान राम के दर्शन किए थे। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं अब गर्भ गृह से एक नया वीडियो सामने आ गया है। भव्य मंदिर में जहां बालक राम विराजमान है, उस गर्भ गृह में एक पक्षी परिक्रमा करते हुए नजर आया. पक्षी कभी बालक राम के सिर पर बैठकर चरण वंदन करते नजर आ रहा है, तो कभी अपने पंख को फैलाकर गर्भ ग्रह की परिक्रमा कर रहा है। जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को बनए भव्य मंदिर में भगवान प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। तब से यहां पर लगातार चमत्कार देखने को मिल रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम की प्रतिमा की आंखें बोलने लगीं। इस चमत्कार की पुष्टि स्वयं रामलला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने खुद इस चमत्कार की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैंने जो मूर्ति बनाई, गर्भगृह के अंदर जाकर उसके भाव बदल गए और आंखें बोलने लगीं। अरुण योगी राज ने बताया कि गर्भगृह के बाहर मूर्ति की छवि अलग थी, लेकिन मूर्ति को जब गर्भगृह में प्रवेश कराया गया, तो उसकी आभा ही बदल गई। मैंने भी इसे महसूस किया।

भाजपा प्रवक्ता ने सोशल मीडिया में शेयर किया वीडियो
इसके बाद रामलला का दर्शन करने गर्भ गृह में बंदर पहुंच गया। वहीं अब राम मंदिर के गर्भगृह में एक पक्षी पहुंच गया और भगवान राम की मूर्ति की परिक्रमा करने लगा। मंदिर के गर्भगृह में पक्षी का पहुंचना चमत्कार माना जा रहा है और लोगों ने इस चमत्कार को अपनी आंखों से देखा। लोगों का मानना है कि यह पक्षी कोई और नहीं, बल्कि पक्षियों के राजा गरुड़ देव हैं, जो अपने प्रभु श्री राम का दर्शन करने आए हैं। लोगों ने इस नजारे को मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो पर लिखा है कि गरुड़ देव प्रभु श्रीरामलला के गर्भगृह की परिक्रमा लगा रहे हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button