ज्योतिष

शरीर के अंग फड़कनें के शुभ और अशुभ परिणाम

प्रचलित मान्यता अनुसार अंग के फड़कने(Limb rupture) से भी शकुन अपशकुन का विचार किया जाता है। अंग शास्त्र(Organology) में शरीर के अंगों का फड़कना हमारे आने वाले भविष्य(Future) की कई घटनाओं की जानकारी देता है। पुरुष के शरीर का अगर बायां भाग फड़कता (Left part fluttering)है तो भविष्य में उसे कोई दुखद घटना झेलनी पड़ सकती है। वहीं अगर उसके शरीर के दाएं भाग(Right side) में हलचल रहती है तो उसे जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेकिन महिलाओं के लिए इसका विपरीत्त कहा गया हैं। आईए हम आप को बताते है कि अंग फड़कने के शुभ और अशुभ परिणाम(Auspicious and inauspicious results)।

आंखों के फड़कने के कई मतलब निकाले जाते हैं, जिनमें से कुछ ये हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शरीर के सभी अंग फड़कते हैं तथा सभी अंगों के फड़कने का अलग-अलग परिणाम होता है। माना जाता है कि दांयी आंख का फड़कना पुरुषों के लिए शुभ तथा बांयी आंख का फड़कना स्त्रियों के लिए शुभ संकेत देती है।

1.दांयी आंख का फड़कना (Right Eyes):
दांयी आंख का फड़कना शुभ माना जाता है। यदि दांयी आंख की ऊपरी पलक(upper eyelid) और भौंवें फड़कती (Eyebrows flutter)है तो व्यक्ति की मन की इच्छाएं पूरी हो जाती है, पदोन्नति तथा धन लाभ होता है। परंतु दांयी आंख के नीचे के हिस्से का फड़कना अशुभ सूचना(Bad information) का संकेत देता है।

 

2.बांयी आंख का फड़कना (Left Eye)
बांयी आंख(Left Eye) का फड़कना अशुभ(Bad ominous) माना जाता है। यदि बांयी आंख की पलक और भौंवें फड़कती है तो व्यक्ति के दुश्मन से लड़ाई (Fight the enemy) हो सकती है तथा दुश्मनी बढ़ सकती है। परंतु बांयी आंख के नीचे के हिस्से के फड़कने पर किसी से कहा सुनी हो सकती है तथा उसके सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है। महिलाओं के लिए बाईं आंख फड़कना एक शुभ संकेत(lucky Cue) होता है।

 

3..हाथ की उंगलियों (Fingers) का फड़कना । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति की हाथों की अंगुलियां फड़कती (Fingers flick)है तो वह अपने किसी प्रिय मित्र(Dear friend) से मिल सकता है। वही माना जाता है कि यदि हाथ का अंगूठा फड़के(Hand thumb) तो कोई अशुभ सूचना(Bad information) प्राप्त होती है या किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

 

4..दाएं हाथ का फड़कना (Right Hand) ज्योतिषियों का मानना है कि व्यक्ति का यदि दायां हाथ फड़के(Flick right hand) तो यह धन लाभ और यश प्राप्ति (Achieve fame) का संकेत हो सकता है। यदि दाएं हाथ की कोहनी फड़कती(Flattening elbow) है, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में किसी से झगड़ा या बहस(Quarrel or argument) हो सकती है। दाएं हाथ की हथेली फड़कने(Palm bursts) पर व्यक्ति को मान-सम्मान(respect) की प्राप्ति हो सकती है।

5..बाएं हाथ का फड़कना (Left Hand) ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बाएं हाथ के फड़कने पर व्यक्ति को उसकी कोई खोई हुई कीमती वस्तु(Lost item) वापस मिल सकती है। वहीं बाएं हाथ की कोहनी के फड़कने पर व्यक्ति को धन का लाभ होता है। बाएं हाथ की हथेली के फड़कने (Palm bursts) पर स्वास्थ्य में लाभ होता है ,अर्थात किसी बीमार व्यक्ति(Sick person) के बाएं हाथ की हथेली फड़के तो वह जल्द ही स्वस्थ हो सकता है।

6.इसके अलावा अंग फड़कने के शुभ-
अशुभ परिणान

दोनों कंधे फड़कना: भोग की वृद्धि ।

हाथ का फड़कना: धन की प्राप्ति का संकेत।

पीठ का फड़कना: युद्ध में पराजय ।

छाती का फड़कना: विजय प्राप्ति।

दोनों पैरों का फड़कना: उत्तम स्थान की प्राप्ति।

नाभि का फड़कना स्त्री को हानि पहुंचाता है।

कण्ठ के फड़कने से ऐश्वर्यलाभ होता है।

दोनों भौंहों के मध्य फड़कन सुख देने वाली होती है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button