ट्रेन हादसे में अपनी पत्नी और बेटी को खोने वाले बिनोद की बात सुन हर कोई हो जाएगा भावुक
ओडिशा में हुए दर्दनाक रेल हादसे में कई लोगों की जिंदगी मौत के मुंह में समा गई। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वालों के हाल बेहाल है।
बालासोर : ओडिशा में हुए दर्दनाक रेल हादसे में कई लोगों की जिंदगी मौत के मुंह में समा गई। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वालों के हाल बेहाल है। उन्हीं में से एक है बिनोद दास, जो 10 लाख की राशि मिलने के बाद और भी ज्यादा भावुक हो गए है। बिनोद दास का कहना है कि मैं इस रकम का क्या करूंगा। मेरा तो पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिनोद की उम्र 48 साल है जो बालासोर के रहने वाले हैं। बिनोद की पत्नी झरना दास (42 साल) और बेटी विष्णुप्रिया दास (24 साल) हादसे के दिन बालासोर से कटक जा रहे थे। जहां उनका डॉक्टर के साथ अपॉइंटमेंट था। ट्रेन हादसे मे मां-बेटी दोनों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद रेलवे ने बिनोद को 10 लाख का मुआवजा राशि दी है।
मैं इस रकम का क्या करूंगा- बिनोद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिनोद ने मुआवजा मिलने के बाद कहा, इस हादसे में मैंने अपनी बीवी और बेटी को खो दिया है। वो बालासोर से कटक जा रहे थे जहां उन्हें एक डॉक्टर को दिखवाना था। मुझे जानकारी मिली कि ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया है। बिनोद ने बताया, हमने बालासोर मे, सोरो में, गोपालपुर में हर जगह बॉडी की तलाश की। रविवार (4 जून) को दोपहर करीब 12 बजे मुझे पत्नी और बेटी की लाश मिली। बिनोद ने आगे रोते-बिलखते कहा, मैं इस रकम का क्या करूंगा। मेरा पूरा परिवार खत्म हो गया। वो मुझे अब कभी वापस नहीं मिलेंगे।
जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है- अश्विनी वैष्णव
बता दें, ओडिशा रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को हादसे का कारण बताते हुए कहा था कि इंटरलॉकिंग के चलते ये दुर्घटना हुई है। सभी जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली गई है। जल्द जांच रिपोर्ट सामने आएगी।
[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”https://www.webkhabar.com/” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]