ताज़ा ख़बर

अशोक गहलोत ने कहा – सॉरी मैडम, मैं नहीं लडूंगा चुनाव, जो हुआ उसके लिए मैं शर्मिंदा हूँ 

नई दिल्ली – कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। यह सवाल का जवाब कांग्रेसियों के साथ दूसरे दलों के नेता और कार्यकर्ता भी जानना चाहते हैं। राजस्थान प्रकरण के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नामांकन फॉर्म ले लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को फोन कर प्रस्तावक बनाने के निर्देश दिए। जिसके बाद गोविंद सिंह ने खुद को मिलाकर 12 प्रस्तावकों की सूची जारी कर दी है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री और एक समय राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे अशोक गहलोत ने दिल्ली में सोनिया गांधी से करीब डेढ़ घंटे मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया से बात की और बातचीत के प्रमुख बिन्दु मीडिया के साथ साझा किए।
मैंने मांगी है सोनिया गांधी से माफी
अपनी मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि मैं कांग्रेस का निष्ठावान और ईमानदार सिपाही हूँ। लेकिन राजस्थान में जो हुआ वह बहुत गलत था। मैं वहां का मुख्यमंत्री होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए समर्थन में प्रस्तावकों को नहीं जुटा पाया हूँ। मैं इस बात को लेकर शर्मिंदा हूँ। मैंने सोनिया जी से राजस्थान में जो हुआ उसे लेकर माफी मांग ली है। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने कहा कि मैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर होने वाले चुनावों में शामिल नहीं रहूंगा। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर फॉर्म नहीं भरने जा रहा है, मैं केवल राजस्थान का मुख्यमंत्री बना रहूंगा।
किरकिरी के बाद सीधे दिल्ली पहुंचे दिग्गी
भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक के रूप में राहुल गांधी के साथ लगातार काम कर रहे दिग्विजय सिंह यात्रा को बीच में छोड़कर अध्यक्ष पद के लिए होने वाले नामांकन के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने खास रामेश्वर नीखरा के साथ नामांकन फॉर्म लिया। बता दें कि 30 सितंबर नामांकन फॉर्म लेने की आखिरी तारीख है। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे पहले फॉर्म लेने वाले शशि थरूर ने अपने ट्विटर से एक दिग्विजय सिंह के साथ एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button