ज्योतिष

अगर रात में आने लगे बुरे सपने तो करें ये आसान उपाय

स्वप्न (dream) के विभिन्न शुभ-अशुभ (good and bad) संकेत शास्त्रों में उल्लेखित हैं। वैसे तो हम खुली आंखों से भी सपने देखतें है ,सपनों की अपनी अनोखी दुनिया है। कई सपने हम बार-बार देखना चाहते हैं तो कई सपने ऐसे भयानक होते है जिन को देखकर नींद उड़ जाती है। हालांकि सपनों से जुड़े रहस्य कोई सुलझा नहीं पाया है, आज तक वैज्ञानिक भी इस गुत्थी को सुलझाने में असफल रहे हैं। यदि उनसे नींद के दौरान सपनों के आने का कारण पूछा जाए तो वह इसे दिमाग में हो रही ‘केमिकल इम्बैरेसिंग’(‘Chemical Embarking’) कहते हैं। यानि कि दिमाग में मौजूद केमिकल स्थिर नहीं हैं, इसलिए हमें सपने आते हैं। जिस तरह सुहाने सपने हमेशा सच नहीं होते उसी तरह डरवाने सपने भी जरूरी नहीं कि सच हो जाएं। शास्त्रों के अनुसार दिन में और देर रात आने वाले सपने बहुत मायने नहीं रखते हैं। इनके बारे में अधिक चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यदि आपको कभी भी लगे कि आपके द्वारा देखा गया स्वप्न अनिष्टकारी सिद्ध होगा, भविष्य में आपको नुकसान पहुंचाएगा, तो कुछ शास्त्रीय उपायों से आप उसके असर से बच सकते हैं।

बुरे सपनों से बचाएंगे हनुमान जी
सपनों का आना, किसी खास समय पर स्वप्न का आना, स्वप्न के दौरान आप क्या कर रहे हैं, क्यूं कर रहे हैं और आपके स्वप्न में कौन आया, इन सभी बातों का हमारे वर्तमान एवं भविष्य में आने वाली घटनाओं से संबंध होता है, जिन लोगों को अक्सर रात में एक ही सपना बार बार आता है या बुरे सपने आने की वजह से अचानक नींद टूटती हो तो वे रात में अपने सिरहाने के नीचे एक खुला हुआ चाकू रखें।

बुरे सपने आएं तो हनुमान जी की शरण लें
हनुमान (Hanuman) जी सब प्रकार का अनिष्ट दूर करने वाले हैं। बुरे स्वप्न का अनिष्ट दूर करने के लिए सुंदरकांड, बजरंग बाण, संकटमोचन स्तोत्र अथवा हनुमान चालीसा का पाठ भी सांयकाल के समय किया जा सकता है।

भोलेनाथ भी हैं मददगार
अगर स्वप्न बहुत बुरा है और आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो सुबह उठकर सफेद काग़ज़ पर स्वप्न को लिखें फिर उसे जला दें। राख नाली में पानी डाल कर बहा दें। फिर स्नान करके एक माला शिव के मंत्र “ॐ नमः शिवाय” का जप करें। दुष्प्रभाव नष्ट हो जाएगा।

इष्ट देवता की पूजा करें
सुबह उठने के बाद अपने इष्ट देवता की पूजा करें और गाय या कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। जरूरतमंदों को दान देना भी फायदेमंद होता है। बुरे सपने के प्रभाव को दूर करने में शिव पंचाक्षरी मंत्र नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जप भी लाभप्रद होता है।

सपने से डरे हुए हैं तो करें दान
सोमवार का स्वप्न हो- चावल, चीनी, श्वेत पुष्प, नारियल, दान कर दें।
मंगलवार का स्वप्न हो- लाल मसूर, नारियल, गुड़, गुलाबी फूल, तांबा दान कर दें।
बुधवार का स्वप्न हो- साबुत मूंग, चांदी, हरे पत्ते, सब्जी दान कर दें।
वीरवार (गुरुवार) का स्वप्न हो- चने की दाल, पीले पुष्प, हल्दी, गुड़, नारियल दान कर दें।
शुक्रवार का स्वप्न हो- श्वेत पुष्प, चावल, मिश्री, नारियल, धूप दान कर दें।
शनिवार का स्वप्न हो- नीले पुष्प, लोहा, तेल, छाया, ना‍रियल दान कर दें।
रविवार का स्वप्न हो- दलिया, गुड़, नारियल, लाल पुष्प दान कर दें।

बुरे सपने देखें तो करें  येँ  उपाय
प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दें।
शनि मंदिर में जाकर पांच शनिवार छाया दान कर दें।
अपने सिर के आसपास से 7 बार एक पानीदार नारियल वार कर उसे किसी देवस्थान पर जला दें।
मंदिर में सीदा दान कर दें।
काल और सफेद कंबल अपने उपर से 21 बार वार कर उसे किसी गरीब को दान कर दें।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button