मनोरंजन

Ranbir की फिल्म Animal की रिलीज डेट का ऐलान,इस दिन रिलीज होगी फिल्म

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘एनिमल (Animal)’ रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म 11 अगस्त, 2023 को दुनिया भर में रिलीज होगी। रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा व अन्य कलाकार भी हैं। इस फिल्म के द्वारा संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर पहली बार एक साथ आए हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक ट्वीट कर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी है।

इस दिन रिलीज होगी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल
दर्शकों को लंबे समय से रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का इंतजार था। इस बहुचर्चित मूवी को देखने के लिए रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा के फैंस बेताब थे। ‌लेकिन अब जाकर इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। अपने टि्वटर हैंडल पर बॉबी देओल ने यह जानकारी साझा की है कि उनकी फिल्म एनिमल को वर्ष 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एनिमल’ में पहला मौका होगा जब संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। क्राइम ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स और मुराद खेतानी के सिने 1 स्टूडियो द्वारा निर्मित है। फिल्म की घोषणा 2021 की शुरुआत में एक दिलचस्प टीज़र के साथ की गई थी, जिसमें रणबीर का वॉयसओवर था। दिलचस्प डायलॉग ने प्रशंसकों को फिल्म के बारे में और जानने के लिए उत्सुक कर दिया था। यह कबीर सिंह निर्देशक के साथ उनका पहला सहयोग है।

ये है फिल्म एनिमल की स्टारकास्ट
फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट अदाकारा परीणिता चोपड़ा नजर आने वाली है। इसके अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल भी दमदार भूमिका निभाते दिखेंगे। इतना ही नहीं, संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर की फिल्म में एक्टर अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।

बड़े बजट की बताई जा रही है फिल्म:
डायरेक्टर संदीप रेड्डी की ये फिल्म काफी बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है। इन चार बड़े कलाकारों के एक साथ आने के बाद रणबीर कपूर की ये फिल्म सबसे चर्चित फिल्म बनने जा रही है। परिणीति चोपड़ा और रणबीर कपूर पहली बार साथ में काम करने वाले हैं, जिसको लेकर परिणीति बहुत एक्साइटेड हैं।

रणबीर कपूर की आने वाली फिल्में
वहीं अगर रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर को आखिरी बार साल 2018 में संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में देखा गया था। इस फिल्म के बाद से ही एक्टर के फैन उनकी अगली फिल्म के इंतजार में बैठे हैं। रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और मौनी रॉय जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। रणबीर कपूर इसके अलावा ‘शमशेरा’ में भी नजर आएंगे।
रणबीर कपूर और परिणीति चोपड़ा की यह फिल्म बाप और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को टी-सीरीज, भद्रकाली पिक्चर्स और सिने1 स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के साथ रणबीर कपूर को अयान मुखर्जी के संग ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के अपॉजिट देखा जाएगा। वह श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन के निर्देशन में बन रही अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button