भोपाल

अमित शाह को सीएम निवास में हुआ स्वागत, सत्ता संगठन के लोगों के साथ बैठकर किया अमित शाह ने भोज

भोपाल – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री निवास पर आत्मीय स्वागत हुआ। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केन्द्रीय एवं राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों और जन-प्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जल शक्ति और खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मत्स्य-पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरगन, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा, गृह एवं खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, सांसद वी.डी. शर्मा, राकेश सिंह, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, हितानंद शर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री निवास में दोपहर का भोज भी किया।

स्टेट हेंगर पर हुआ भव्य स्वागत

स्टेट हेंगर पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि और विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल-संसाधन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य-विकास  मंत्री तुलसी सिलावट, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  बिसाहूलाल सिंह, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्रीमती मीना सिंह, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  कमल पटेल, खनिज साधन, श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  महेन्द्र सिंह सिसौदिया, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री  ओमप्रकाश सखलेचा, पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, औद्योनिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री  राजवर्धन सिंह, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल, सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, सांसद भोपाल साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी केन्द्रीय मंत्री शाह का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button