व्यापार

कर्मचारियों की छंटनी के बीच इस कंपनी ने मिसाल की पेश, अपने कर्मचारियों को गिफ्ट कीं लग्‍जरी कार

भारत की कंपनियों के साथ ही ग्लोबल स्तर पर छंटनी का दौर जारी है। हर दिन औसतन 3 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है।गूगल, मेटा, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन इन सब के बीच एक भारतीय कंपनी ने बड़ी मिशाल पेश की है।

भारत की कंपनियों के साथ ही ग्लोबल स्तर पर छंटनी का दौर जारी है। हर दिन औसतन 3 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है।गूगल, मेटा, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। लेकिन इन सब के बीच एक भारतीय कंपनी ने बड़ी मिशाल पेश की है। भारत की एक ऐसी कंपनी का नाम सामने आया है, जिसने अपने कर्मचारियों को निकाला नहीं, बल्कि उनको लग्जरी कारें गिफ्ट की हैं। यह सुनकर शायद आपको यकीन न हो, लेकिन ये बिल्कुल सही है।कर्मचारियों को लग्‍जरी कार दे रही यह कंपनी भारतीय है।जी हां, हम बात कर रहे हैं अहमदाबाद की आईटी कंपनी त्रिध्या टेक की।जो इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।हाल ही में कंपनी ने अपने पांच साल पूरे किए हैं।इस मौके पर कंपनी ने अपनी तरक्की का क्रेडिट कर्मचारियों को दिया है।साथ ही उन्हें महंगी और लग्जरी कार गिफ्ट के तौर पर दी हैं।कंपनी के एमडी रमेश मारंड ने कहा कि कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और कंपनी को आगे बढ़ाने में योगदान की वजह से गिफ्ट दिया गया है। मारंड ने दावा करते हुए कहा है कि कंपनी अर्जित धन को कर्मचारियों के साथ साझा करने में विश्वास करती है।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कंपनी कर्मचारियों को ऐसे ऑफर देती रहेगी।कंपनी की यह पहल अन्य कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करने के लिए इनकरेज भी करेगी।

अब तक और भी कंपनियां कर चुकी इस तरह का काम

कर्मचारियों के काम को सराहने वाली त्रिध्या टेक कंपनी पहली कंपनी नहीं है।इससे पहले अप्रैल 2022 में चेन्नई बेस्ड कंपनी Ideas2IT ने भी अपने कर्मचारियों को 100 ऑटोमोबाइल्स गिफ्ट के तौर पर दिए थे।इस कंपनी ने भी कर्मचारियों के बेहतर काम और कंपनी की सफलता के तौर पर ये गिफ्ट दिए थे।फिलहाल हम त्रिध्या टेक के बारे में बात करें, तो 5 साल पहले इसे स्टार्टअप के तौर पर शुरू किया गया था।इस कंपनी का काम एशिया, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया तक फैला हुआ है।यह कंपनी एंड-टू-एंड टेक सॉल्‍युशन प्रदान करती है।जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म, ई-कॉमर्स सेवाएं, एंटरप्राइज मोबिलिटी, क्लाउड सेवाएं, डेटा और एनॉलिटिक्स, सॉफ्टवेयर और एपीआई डेवलपमेंट शामिल हैं।साथ ही बीएफएसआई, हेल्थकेयर, इंश्योरेंस, रिटेल और एनर्जी जैसे उद्योगों के लिए सॉफ्टवेर भी तैयार करती है।इसके अलावा कई अन्य कंपनियों को टेक सपोर्ट देती है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
30 की उम्र से खाएं ये, नहीं होंगे जल्दी बूढ़े नेट से लेकर बिजली के तार तक की ड्रेस में आईं नजर उर्फी निवेश को प्रोत्साहन आगे बढ़ते उद्यम इस बार पंचक में शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र, भक्तों के लिए साबित होंगे फलदायी अच्छी जिंदगी जीने के लिए फॉलो कीजिए ये मंत्र…