मध्यप्रदेश

कांग्रेस ने कराया सर्वे: विंध्य में रैगांव व रामपुर में सर्वाधिक दावेदार

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पांच विधानसभा सतना, अमरपाटन, नागौद, चित्रकूट और मैहर से तीन-तीन नामों के पैनल तो भेजे गए पर रैगांव और रामपुर बाघेलान में दावेदारों की संख्या ज्यादा देखते हुए यहां चार-चार नामों के पैनल भेजे गए थे।

सतना। विधानसभा चुनाव के रण में उतरने से पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अपनी तैयारी पूरी कर लेना चाहता है। अपनी चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस संगठन द्वारा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही टिकट के दावेदारों की मजबूती व कमजोरी को भी परखने के काम किया जा रहा है। प्रदेश में एक सौ पचास सीटों का लक्ष्य लेकर चल रही कांग्रेस, प्रत्याशी चयन में कोई चूक इस बार नहीं करना चाह रही है। इसके लिए पार्टी द्वारा लगातार क्षेत्र में प्रत्याशियों को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। प्रदेश भर में अलग-अलग चार एजेंसियों से सर्वे का काम कराया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश नेतृत्व द्वारा तैयार किए गए विधानसभावार पैनल में सामने आए नामों के बारे में क्षेत्रवार सर्वे केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में इसी माह के दूसरे सप्ताह केन्द्र से एक सर्वे टीम आई थी। तीन सदस्यीय इस सर्वे टीम ने जिले में चार दिनों तक विधानसभावार दावेदारों की नब्ज टटोली है।

पार्टी से जुड़े सूत्रों के दावों पर यदि भरोसा करें तो सर्वे टीम की रिपोर्ट के बाद एक और सर्वे कमलनाथ द्वारा कराया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस में प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि इन्हीं सूत्रों का यह भी दावा है कि पार्टी के मौजूदा विधायकों के अलावा कुछ अन्य प्रत्याशियों के नाम भी फाइनल कर दिए गए हैं, सिर्फ उन नामों की घोषणा भर बाकी है। बहरहाल सर्वे में किसका नाम कितनी मजबूती के साथ उभरा है। यह तो सर्वे करने वाले ही जाने पर सर्वे टीम के आकर चले जाने की खबर लगते ही दावेदारों की धड़कनें जरूर बढ गई हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”https://www.webkhabar.com/” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

तीन सदस्यीय टीम ने किया सर्वे
बताया जाता है कि कांग्रेस में टिकट के दावेदारों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कराए गए सर्वे में तीन सदस्यीय टीम ने जिले में सर्वे के काम को अंजाम दिया है। टीम में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल के पार्टी नेता शामिल थे, जिन्होंने लगभग चार अलग-अलग दिनों में क्षेत्र की सातों विधानसभा सीटों का दौरा कर दावेदारों के दावों की मजबूती व क्षेत्र में कांग्रेस की ताकत की नब्ज टटोली थी। तीन सदस्यीय सर्वे टीम के साथ इनके दो स्टाफ के लोग भी थे।

एक पूर्व सांसद समेत दो विधायक थे शामिल
पार्टी सूत्रों के मुताबिक सतना आई तीन सदस्यीय सर्वे टीम में एक पूर्व सांसद और दो वर्तमान विधायक शामिल थे। टीम में पंजाब और हरियाणा के विधायक तो हिमाचल प्रदेश के एक पूर्व सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल थे। बताया जाता है कि लगभग दो सप्ताह पहले सतना आई सर्वे टीम रीवा रोड स्थित बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरी थी। सूत्रों के मुताबिक यह वही होटल है जहां कभी कांग्रेस के एक पूर्व विधायक का अस्थाई बसेरा हुआ करता है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सतना आई सर्वे टीम ने जिले के दावेदारों से मुलाकात नहीं बल्कि सीधे क्षेत्र में जाकर दावेदारों की नब्ज टटोली है। यह अलग बात है कि संगठन से जुड़े कुछ नेताओं से उन्होंने जरूर मुलाकात की थी।

चार स्तर पर किया जा रहा सर्वे
नाम सार्वजनिक करने की शर्त पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने स्वीकार किया कि कांग्रेस के प्रत्याशियों को लेकर पार्टी द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का कार्य चार स्तर पर चार अलग- अलग एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। इसी पदाधिकारियों ने यह भी दावा किया है कि सर्वे में जुटी सभी टीमें और इस कार्य में लगे सभी लोग प्रदेश स्तर पर पूर्व सीएम व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सीधे रिपोर्ट कर रहे हैं।

पांच सीटों में तीन-तीन नामों का पैनल
केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा सर्वे के लिए भेजे गए पर्यवेक्षकों से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हर विधानसभा से तीन-तीन नामों का पैनल मंगाया था। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पांच विधानसभा सतना, अमरपाटन, नागौद, चित्रकूट और मैहर से तीन-तीन नामों के पैनल तो भेजे गए पर रैगांव और रामपुर बाघेलान में दावेदारों की संख्या ज्यादा देखते हुए यहां चार-चार नामों के पैनल भेजे गए थे। पैनल में शामिल इन्हीं नामों को लेकर केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा सर्वे कराया गया है। इस सर्वे में सामने आई स्थिति के बाद एक फाइनल सर्वे अगले माह के दूसरे सप्ताह में होने का कांग्रेस के सूत्र दावा कर रहे हैं। इन्ही सूत्रों के दावे के अनुसार इसी सर्वे के आधार पर टिकट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button