भोपालमध्यप्रदेश

राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कार्रवाई के सवाल पर बोले अजय सिंह

भोपाल देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू निर्वाचित हो चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रपति के चुनाव में यूपीए के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को हराया है। देश भर से जनप्रतिनिधियों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट डाले। मध्यप्रदेश से भी कांग्रेस विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट डाले है। मध्यप्रदेश के 19 कांग्रेस समेत दूसरे दलों के विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने के लिए वोट दिया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई इस क्रॉस वोटिंग को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस विधायकों का अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट देने पर धन्यवाद दिया है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा

मध्यप्रदेश में वैसे भी दलों की सीमाओं से उठकर भारतीय जनता पार्टी के अलावा भी कई विधायक मित्रों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर द्रौपदी मुर्मू जी को वोट दिया है। मैं सारे विधायक साथियों को जो बीजेपी के नहीं है लेकिन मुर्मू जी को वोट किया है उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। हृदय से धन्यवाद देता हूं!

 

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा

राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कार्रवाई के सवाल पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि जिन विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए यूपीए के उम्मीदवार को वोट नहीं दिया है। उन पर कार्रवाई का जवाब तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ही दे सकते हैं। मैं अपना बता सकता हूं कि मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button