इंदौरमध्यप्रदेश

इंदौर शहर अध्यक्ष की नियुक्ति पर लगी रोक, नाथ की नाराजगी के बाद अग्रवाल ने जारी किया आदेश

बांगड़ी की अध्यक्षीय पर रोक लगने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी कमलनाथ के निशाने पर आ सकते हैं। बागड़ी की नियुक्ति में पटवारी की अहम भूमिका थी और उन्होंने कमलनाथ द्वारा भेजी सूची में दिल्ली में बदलाव करवा कर यह निर्णय करवाया था।

इंदौर। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। मैदान में उतरने के लिए कांग्रेस भी तैयार नजर आ रही है। यही कारण है कि, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश पदाधिकारियों समेत प्रदेश के कई जिलों के शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति रविवार देर रात की थी। कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में अरविंद बागड़ी को इंदौर शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जिसके बाद से इंदौर के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बागड़ी का विरोध करना शुरू कर दिया था। बढ़ते विरोध को देख कांग्रेस ने बागड़ी की नियुक्ति पर रोक लगा दी है।

सोमवार की देर शाम प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल ने आदेश जारी कर उनकी नियुक्ति पर रोक लगाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ने यह निर्णय पीसीसी चीफ कमलनाथ की नाराजगी के बाद लिया है। ज्ञात हो कि रविवार की देरत रात कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी घोषित की थी। पार्टी में इंदौर में बदलाव करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विनय बाकलीवाल के स्थान पर अरविंद बागड़ी को अध्यक्ष बनाया गया था। इस नियुक्ति का कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया था और सोमवार दोपहर इंदौर के नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से मिलकर स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें यह नियुक्ति किसी भी हालत में मंजूर नहीं है।

निशाने पर आ सकते हैं पटवारी
बाकलीवाल के अड़ियन रुख को देख कर कांग्रेस को बैकफुट में आना पड़ा। इतना ही नहीं, विरोध को देखते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने उनके सामने ही प्रदेश प्रभारी से बात की थी और स्पष्ट किया था कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से बागड़ी के नाम से अनुशंसा ही नहीं की गई ऐसे में उन्हें अध्यक्ष किस आधार पर बनाया गया। बांगड़ी की अध्यक्षीय पर रोक लगने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी कमलनाथ के निशाने पर आ सकते हैं। बागड़ी की नियुक्ति में पटवारी की अहम भूमिका थी और उन्होंने कमलनाथ द्वारा भेजी सूची में दिल्ली में बदलाव करवा कर यह निर्णय करवाया था।

सदाशिव यादव को बनाया गया जिला अध्यक्ष
मिशन 2023 को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। यही कारण है कि, लगातार कांग्रेस अब नई नियुक्तियों के साथ ही संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। इसी को देखते हुए इंदौर से कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस ने प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी है, जहां कुछ को उपाध्यक्ष, तो वहीं कुछ को सचिव बनाया गया है। साथ ही जिलाध्यक्ष के लिए एक बार फिर सदाशिव यादव पर विश्वास जताया गया है। यादव को इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सदाशिव यादव इससे पहले भी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button