ताज़ा ख़बर

फिर दिखा भारतीय योग का ऐसा सुखद वैश्विक संयोग

नई दिल्ली – भारत के साथ-साथ आज विश्व भर में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने मैसूर में एक सामूहिक कार्यक्रम में लोगों के साथ योगाभ्यास किया। पीएम के साथ इस कार्यक्रम में आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। योग दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं योग को दुनिया में पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशंस(UN) का धन्यवाद करता हूं। साथियों योग के लिए हमारे महर्षियों, ऋषियों और आचार्यों ने कहा है- योग हमारे लिए शांति लाता है।

 

अतीत को विविधता से जोड़ता है योग

मैसूर के सामूहिक कार्यक्रम में लोगों के साथ योग करने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि योग हमारे देश और विश्व के लिए शांति लाता है। हमारे शरीर में पूरा विश्व है। योग हर चीज को सजीव बनाता है। योग ही हमें सजग, प्रतिस्पर्धी बनाता है। योग दुनियाभर के लोगों और देशों को आपस में जोड़ता है। योग हम सभी के लिए समस्या का समाधान बन सकता है। योग ही देश के अतीत को विविधता से जोड़ता है’

 

गार्डियन रिंग ऑफ योगा

8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि ‘देश आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में भारत के 75 ऐतिहासिक केंद्रों पर एक-साथ योग किया जा रहा है। यह भारत की विविधता को भारत के अतीत के साथ एक सूत्र में पिरोने जैसा है। आज दुनिया के अलग अलग देशों में लोग सूर्योदय के साथ लोग योग कर रहे हैं। जैसे जैसे सूर्य की रोशनी बढ़ रही है वैसे ही सूरज की पहली किरण के साथ अलग अलग देशों को लोग जुड़ते जा रहे हैं, यहीं गार्डियन रिंग ऑफ योगा है।“

 

पॉजिटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है योग

मोदी ने कार्यक्रम के अवसर पर लोगों को योग के फायदे बताते हुए कहा कि “योग सिर्फ ‘पार्ट ऑफ लाइफ’ नहीं है बल्कि योग अब ‘वे ऑफ लाइफ’ बन रहा है।“ मोदी ने कहा कि “हमारे यहां घर के बड़े, हमारे योग साधक दिन के अलग-अलग समय में प्राणायाम करते हैं, उसके बाद दोबारा काम शुरू करते हैं। कोई कितने भी तनाव में क्यों न हों कुछ मिनट का योग हमारी पॉजिटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ा देता है।“

 

185 देशों ने प्राथमिक तौर पर किया योग का समर्थन

बता दें कि योग दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 75 हजार स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा सभी केंद्रीय मंत्री,  मुख्यमंत्री और बीजेपी के सभी पदाधिकारी देश के विभिन्न जगहों पर योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम में शरीक हुए हैं। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का संयुक्त राष्ट्र में 185 से ज्यादा देशों ने प्राथमिक तौर पर समर्थन किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button