हेल्थ

सोकर उठने के बाद आंखों की सूजन को ऐसे करें दूर,ये हैं घरेलू उपाय

सुबह उठते ही अक्‍सर कई लोगों की यह समस्‍या होती है कि उनकी आंखों में सूजन आ जाती है और आंखें फूली फूली (Puffy) नजर आती हैं। ऐसा कई बार थकान की वहज से या फिर अधिक जंक फूड, नींद की कमी और शराब का सेवन की वजह से भी होता है । यह सूजन वैसे तो कई बार 2-3 घंटे में चली जाती है मगर यह क्‍यों होता है इसका कारण जानना बेहद जरूरी है। दरअसल आंखों के आस-पास की त्वचा काफी संवेदनशील होती है। ये समस्‍या दरअसल आंखों (Eyes) के आसपास तरल पदार्थ के जमा हो जानें या पेरिऑर्बिटल एडिमा (periorbital edema) के कारण होता है। अगर आपके चेहरे पर भी कुछ ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो अपने खानपान और लाइफ स्‍टाइल में कुछ बदलाव लाकर आप इस समस्‍या से बच सकते हैं। इस समस्‍या से अक्‍सर ही दो चार होते हैं तो इसका आसान उपाय आपके घर पर ही आपको मिल सकता है।

सुबह-सुबह आँखें क्यों सूजी होती हैं?
सोने के दौरान हम पलकें नहीं झपकाते हैं। और आंशिक रूप से इस कारण के चलते आँखों के नीचे सूजन आ जाती है। पलकों के लिए झपकना कुछ ऐसा ही है जैसे पैरों के लिए चलना। निष्क्रिय रहने पर कुछ लोगों के पैरों में सूजन आ जाती है, और जैसे ही वे चलना शुरू करते हैं तो उनके पैरों की पेशियां इकट्ठा हो गए तरल पदार्थों (एडीमा) को दुहकर उन्हें वापस परिसंचरण में पहुँचा देती हैं, जिससे वह सूजन चली जाती है।

ऐसी ही क्रिया पलकों में भी होती है। नींद के दौरान पलकें बंद रहती हैं और झपकती नहीं हैं, इससे कुछ लोगों, जिनमें यह समस्या आम है, की पलकें सूज जाती हैं। इसलिए जब वे सुबह उठते हैं तो उनकी पलकें असामान्य रूप से फूली और सूजी हुई होती हैं। जब आप अपनी आँखें खोलते हैं और पलकों को झपकाना शुरू करते हैं, तो इस सूजन का कुछ हिस्सा लगभग घंटे भर में गायब हो जाता है।

आइए जानें, आंखों की सूजन को कम करने के लिए ये हैं घरेलू उपाय

अगर आपकी आंखों में सूजन दिख रही है तो बर्फ के ठंडे पानी से चेहरा धोएं। ऐसा करने से सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।

कोल्‍ड कंप्रेस प्रक्रिया के रूप में आप बर्फ के टुकड़ों को एक कपड़े या रुमाल में रखें और इसे आंखों के आसपास धीरे धीरे घुमाएं और सेकाई करें। देखते देखते सूजन में कमी आएगी।

इस सूजन को ठीक करने के लिए खीरा भी फायदेमंद है। आप खीरे के कुछ स्लाइस को फ्रिज में रख दें और फिर उन्हें अपनी आंखों पर लगभग 15 मिनट के लिए रख दें. सूजन जल्‍द ही ठीक होने लगेगी।

आप दो टी बैग्स को पानी में भिगोकर फ्रिज में ठंडा होने रख दें और ठंडा हो जाने पर इसे पलकों पर रखें। आंखों की सूजन कम करने में ये काफी मददगार है।

एक मेटल का चम्मच लें और इसे कुछ समय के लिए रेफ्रिजरेटर में ठंडा करें। अब इसे कुछ मिनट के लिए आंखों पर रखें। आंखों की सूजन में कमी आएगी।

आंखों की सूजन की समस्या को दूर करने के लिए आप रोजाना 5-6 लीटर पानी पिएं. ऐसा करने से बॉडी टॉक्सिन चीजों को फ्लश कर पाएगा और आंखों की सूजन की समस्‍या भी ठीक रहेगी।

 

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button