ताज़ा ख़बर

कोरोना पर राहत: देश में सक्रिय मरीज पांच लाख से कम, रिकवरी रेट 97% के पार

 ताजा खबर: नई दिल्ली। अप्रैल और मई में तबाही मचाने वाले कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (Second wave) अब पूरी तरह से कंट्रोल में आ गई है। संक्रमण के मामलों में आती लगातार गिरावट के बीच स्वस्थ्य होने वाले मारीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा है। मरीजों के ज्यादा ठीक होने के कारण देश का रिकवरी रेट (recovery rate) भी 97 फीसदी के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 44,111 नए मामले मिले हैं और 738 लोगों की जान गई है। वहीं इस दौरान 57,477 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में फिलहाल 5 लाख से कम कोरोना के एक्टिव केस (active case) हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े
बीते 24 घंटे में आए कुल नए केस- 44,111
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए – 57,477
बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें- 738
देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 3,05,02,362
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,96,05,779
देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 4,01,050
भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस- 4,95,533
कुल वैक्सीनेशन- 34,46,11,291





ये राज्य बढ़ा रहे टेंश
इन 5 राज्यों में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक नए केस
केरल- 12,095 केस
महाराष्ट्र- 8,753 केस
तमिलनाडु- 4,230 केस
आंध्र प्रदेश- 3,464 केस
ओडिशा- 3,222 केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पांच राज्यों से 72 फीसदी नए कोरोना केस सामने आए हैं। जिसमें अकेले केरल से 27.42% मामले हैं। वहीं, देश में बीते 24 घंटे में हुई कुल 738 मौतों में सबसे अधिक महाराष्ट्र (Maharashtra) (156) में हुई हैं। जबकि केरल में एक दिन में 146 कोविड मरीजों (covid patients) की जान गई है।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (National Immunization Technical Advisory Group) की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत अब गर्भवती महिलाए (pregnant woman) भी टीका लगवा सकती हैं। इसके लिए अब गर्भवती महिलाएं कोविन ऐप (covin app) पर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं या सीधे अपने निकटतम वैक्सीनेशन सेंटर (vaccination center) पर जा सकती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था की किसी भी स्टेज में वैक्सीन ले सकती हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button