ताज़ा ख़बर

आम आदमी पार्टी : भगवंत मान लेंगे शहीदे आजम भगत सिंह के गांव में शपथ, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कल देंगे इस्तीफा

चंडीगढ़ – पंजाब विधानसभा के चुनाव के परिणामों ने पंजाब में स्थापित पार्टियों को धो डाला है। आप की सुनामी में दूसरे दल बेनामी साबित हुए। केवल आठ साल पुरानी पार्टी ने ऐसा प्रदर्शन किया कि पंजाब चुनाव में बड़े बड़े दिग्गजों को हार नसीब हुई है। जिनके बारे में कहा जाता था वे कभी हार नहीं सकते है यानि अजेय हैं। लेकिन नतीजों ने साफ कर दिया है कि भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री हो जा रहे हैं। भगवंत मान  शहीद-ए-आजम भगत सिंह की धरती खटकड़ कलां में शपथ लेंगे। क्योंकि पंजाब के लोगों ने पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब मॉडल की बजाए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक मौका पर ज्यादा भरोसा किया।

 

सिंगल पार्टी की सबसे बड़ी जीत

आम आदमी पार्टी ने पंजाब राज्य की 117 में से 92 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की है।  शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी गठजोड़ काे 1997 में हासिल हुई 93 सीटों से एक कम रह गई। लेकिन इसे एक सिंगल पार्टी की सबसे बड़ी जीत कहा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button