ताज़ा ख़बर

आम आदमी पार्टी : सरकार बनने से पहले आप का फैसला, सुरक्षा वापस ली जाएंगी

चंडीगढ़ – विधानसभा चुनाव में मिली धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी धमाकेदार फैसले ले रही है। आप के मनोनीत सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पार्टी की सरकार बनने से पहले सूबे की पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुबातिक राज्य के सभी पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला 

पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्ता संभालने से पहले पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के पूर्व अध्यक्षोंर को सुरक्षा मिली हुई थी उसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने का फैसला कर लिया है। एडीजीपी सुरक्षा पंजाब की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पंजाब की पूर्व चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में मंत्री रहे लगभग सभी विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आप का जारी आदेश

पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक  – 13 पूर्व मंत्रियों, एक पूर्व स्पीकर, एक पूर्व डिप्टी स्पीकर समेत 122 लोगों की सुरक्षा वापस ले ली गई है। इनमें 100 से अधिक पूर्व और वर्तमान विधायक हैं। अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को अधिकतम सुरक्षा वापस ले ली गई है। मनप्रीत बादल को सुरक्षा प्रदान करने वाले 19 कर्मियों को अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से 21, परगट सिंह को 17, अरुणा चौधरी को 14 और राणा गुरजीत सिंह को मिली सुरक्षा वापस ले ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button