ताज़ा ख़बरभोपालमध्यप्रदेश

मंडीदीप को करोड़ों की सौगात: जन आभार यात्रा में बोले CM- PM के नेतृत्व में देश दुनिया में बनेगा सिरमौर, शिव को भी सराहा

भोपाल। अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कमर कस ली है। सूबे की सभी 29 लोकसभा सीटें भाजपा को जीतने के लिए सीएम मोहन संसदीय क्षेत्रों का लगातार दौरा कर बड़ी-बड़ी सौगाते दे रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को विदिशा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। जहां वह जन आभार यात्रा में शामिल होकर मंडीदीप में 65 करोड 53 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। उनके साथ विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा भी मौजूद थे।

जन आभार यात्रा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि भोजपुर स्थित शिवलिंग देश की समृद्ध स्थापत्य कला को अभिव्यक्त करता है। सौभाग्य का विषय है कि विदिशा लोकसभा क्षेत्र को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई स्व. राजमाता सिंधिया, स्व. सुषमा स्वराज का और भोजपुर विधानसभा क्षेत्र को पूर्व मुख्यमंत्री स्व.सुंदरलाल पटवा का नेतृत्व प्राप्त हुआ। इन क्षेत्रों ने देश को नेतृत्व क्षमता से परिपूर्ण जन-प्रतिनिधि दिए हैं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश की प्रगति के लिए सभी राज्यों को पर्याप्त संसाधन और राशि उपलब्ध करा रहे हैं, उनके नेतृत्व में निश्चित ही भारत विश्व का सिरमौर बनेगा।

सीएम ने की शिवराज की तारीफ
सीएम मोहन यादव ने कहा कि विधायक सुरेंद्र जो भी मांगेंगे सब आपको मिलेगा। भोजपुर क्षेत्र के विकास के लिए साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह के लिए कहा आपका अनुज होने के नाते जो-जो काम अपने छोड़े हैं, वह सब करूंगा। जो काम आपने किया उसको आगे बढ़ाएंगे, कोई कसर बाकी नहीं रहेगी। एक बीमारू राज्य से निकालकर आपने देश के अंदर बड़ा उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। जिस मुकाम पर अपने मध्य प्रदेश को छोड़ा है, विश्वास दिलाते हैं और आगे बढ़ाएंगे। आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी नेतृत्व में प्रदेश नंबर वन होगा।

21वीं सदी होगी भारत की
सीएम ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं। एक अलौकिक समय चल रहा है, इस समय के बारे में स्वामी विवेकानंद ने सवा सौ साल पहले घोषणा की थी। 21 शताब्दी भारत की होगी। वास्तव में यह जो समय चल रहा है, पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से काम चल रहे हैं। कई सारे संकल्प 2004-05 से 2014 तक कमजोर पड़ रहे थे। पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी की गति पकड़ी है। पीएम मोदी के यहां से आने वाली आवक राशि नहीं टूटती। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी की पहल से ही रानी कमलापति देश के सर्वश्रेष्ठ रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित हुआ। उनकी इच्छा शक्ति और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के परिणाम स्वरुप ही प्रदेश को केन-बेतवा, पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना की सौगात प्राप्त हुई।

कोविड काल में पीएम ने कई देशों के लोगों की भी बचाई जान: शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश विकसित हो, प्रदेशवासी आगे बढ़ें और हम जनता की बेहतर सेवा कर सकें, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सरकार कार्य कर रही है। पीएम मोदी ने कोविड काल की चुनौती का सामना करते हुए न केवल देशवासियों को सुरक्षित रखा अपितु विश्व के कई देशों में भी लोगों की जान बचाई। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में विकास की धारा निरंतर प्रवाह मान है। चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में हर संभव योगदान प्रदान करने के लिए प्रदेशवासियों का आव्हान किया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button