ताज़ा ख़बर

लखीमपुर खीरी में बवाल: किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंका पुलिस को नहीं दे पाई चकमा, हुई गिरफ्तार

सीतापुर। उत्तरप्रदेश (Uttar pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में कल हुए बवाल में हुई आठ लोगों की मौत के बाद अब सूबे की सियासत गरमा गई है। इस बीच कांग्रेस नेत्री प्रिंयका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi) किसानों से मिलने के लिए सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी पहुंचने वाली थीं, लेकिन उन्हें हरगांव के पास हिरासत में ले लिया गया। हिरासत (custody) में लेने के बाद थाने में जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज और एसपी आरपी सिंह प्रियंका गांधी को लेकर हरगांव थाने लेकर पहुंचे। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) को घर पर नजर बंद कर दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर जाने प्रियंका गांधी ने पुलिस-प्रशासन (police administration) को चकमा देकर दूसरे रास्तों का भी सहारा लिया लिया था लेकिन जगह-जगह पर पुलिस द्वारा की गई नाकेबंदी के कारण वह अपने मंसूबे पर कामयाब नहीं पाईं और आखिकार पुलिस ने सीतापुर के हरगांव से प्रियंका को हिरासत में ले लिया। बता दें कि प्रियंका गांधी को रोकने के लिए टोल प्लाजा पर खुद डीएम विशाल भरद्वाज और एसपी आरपी सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे।





प्रियंका गांधी को पहले ही हो गया था पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर दी है। इसी कारण उन्होंने रास्ता बदलकर घटनास्थल तक पहुंचने की योजना बनाई थी। इसकी जानकारी मिलते ही सीतापुर पुलिस-प्रशासन के भी होश उड़ गए। वह उनकी लोकेशन को पता लगाने में जुट गए, लेकिन रात का समय होने की वजह से पुलिस को काफी परेशानी भी हुई। इससे पहले प्रियंका गांधी ने बताया था कि पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश में जुटी हुई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से ट्विटर (Twiter) के जरिए नाकों पर पुलिस की ओर से काफिले को रोके जाने का वीडियो भी साझा किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी ने आशंका जतायी थी कि प्रियंका को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस नजरबंद कर सकती है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के रविवार के लखीमपुर खीरी दौरे का विरोध करने को लेकर भड़की हिंसा में घायल हुए किसानों से मिलने के लिए प्रियंका वहां जा रही थी.

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button