अन्य खबरें

योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अमिताभ 

लखनऊ ।   पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर (Retired IPS Officer Amitabh Thakur) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister of Uttar Pradesh Yogi Adityanath) के खिलाफ आगामी विधान सभा चुनाव (Assembly Poll) लड़ने का एलान किया।
उन्होंने कहा कि योगी ने जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वहां से अवश्य ही चुनाव लड़ेंगे। यह उनके लिए सिद्धांतों की लड़ाई है, जिसमे वे गलत के खिलाफ अपने विरोध को प्रकट करेंगे।
ठाकुर ने कहा कि  योगी ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में तमाम अलोकतांत्रिक, अराजक, दमनकारी, उत्पीड़नात्मक तथा विभेदकारी कार्य किये। वे इनके विरोध में चुनाव लड़ेंगे। उन्हें जितने भी वोट आयें पर वे यह अवश्य सुनिश्चित कर देंगे कि श्री योगी द्वारा आदर्श संहिता का पूर्ण वास्तविक अनुपालन किया जाये।

बता दें कि ठाकुर ने राज्य की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) सरकार के खिलाफ भी लंबी जंग छेड़ दी थी।  अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) से उनका छत्तीस का आंकड़ा हो गया था। दरअसल ठाकुर की सामाजिक कार्यकर्ता पत्नी नूतन ठाकुर (Social Worker Nutan Thakur) ने अखिलेश के तत्कालीन मंत्री गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) के खनन घोटालों की जानकारी निकाल कर उनके लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी। कहा जाता है कि तब मुलायम ने अमिताभ को फोन कर अपनी पत्नी को ‘समझाने’ के लिए कहा और ऐसा न करने पर उन्हें धमकी भी दी। अमिताभ ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी।
इसके बाद अमिताभ ठाकुर ने अखिलेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।अमिताभ के खिलाफ पांच विभागीय कार्रवाई भी हुई थी। उनके खिलाफ आरोप था कि 16 नवम्बर 1993 को आईपीएस की सेवा प्रारंभ करते समय अपनी संपत्ति का ब्योरा शासन को नहीं दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 1993 से 1999 तक का वर्षवार संपत्ति विवरण शासन को एकमुश्त दिया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button