मध्यप्रदेश

बड़ी कार्रवाई: बालाघाट में जनपद समन्वयक अधिकारी के घर ईओडब्ल्यू की दबिश, बेहिसाबत सपंत्ति का खुलासा

जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर इकाई के ईओडब्ल्यू (EOW of Jabalpur Unit) ने बालाघाट (Balaghat) जिले में खैरलांजी जनपद के समन्वयक अधिकारी रमेश कुमार पटले (Ramesh Kumar Patle, coordinating officer of Khairlanji district) के घर गुरुवार को छापा मारा है। छापे के दौरान जनपद अधिकारी के पास चल-अचल संपत्ति के साथ करीब सवा करोड़ की सपंत्ति (1.25 crore assets) मिली है जो उसकी वेतन से चार गुना बताई जा रही है। अधिकारी के साथ उसकी पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

बताया जाता है कि रमेश कुमार पटले ने अपनी सरकारी नौकरी ग्राम सहायक से शुरू की थी। इसके बाद उन्हें समय समय पर पदोन्नतियां मिली थीं और आज वे बालाघाट की खैरलांजी जनपद में समन्वयक अधिकारी हैं। वहीं EOW एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत (Devendra Pratap Singh Rajput) को पटले द्वारा किए गए भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम ने आज सुबह छापामार कार्रवाई की। खबर के मुताबिक जब जांच टीम पटले के घर पर पहुंची तब उसका परिवार सो रहा था। यह कार्रवाई EOW जबलपुर ने की है।

ईओडब्ल्यू की जांच में पाया गया कि रमेश पटले 12 अप्रैल 1988 को ग्राम सहायक के पद पर नियुक्त हुआ था। रमेश कुमार की सरकारी सेवा का अब तक का कुल वेतन करीब 35 लाख होता है लेकिन उसकी संपत्ति के अब तक मिले दस्तावेजों में आकलन करीब सवा एक करोड़ रुपए किया गया है। इस तरह रमेश कुमार की संपत्ति वेतन से चार गुना ज्यादा मिली है। यह छापामार कार्रवाई DSP EOW मनजीत सिंह के नेतृत्व में की गई है। उनके साथ इंस्पेक्टर प्रेरणा पांडे के अलावा अन्य अधिकारी भी थे।

35 लाख रुपये वेतन, संपत्ति 1.25 करोड़ रुपये की
आकलन के अनुसार रमेश कुमार पटले को अब तक वेतन की आय से करीब 35 लाख रुपये की बचत हुई है। इसके विपरीत रमेश कुमार पटले ने 1.23 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

अब तक इतनी संपत्ति का हुआ खुलासा-

  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलोनी में 2,400 वर्गफीट में निर्मित मकान।
  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलोनी में पत्नी के नाम 2,400 वर्ग फीट का प्लॉट। इस पर कमर्शियल कंपलेक्स बना है।
  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलोनी में पत्नी के नाम पर 2,400 वर्ग फीट का एक प्लॉट।
  • वारासिवनी में गंगोत्री कॉलोनी में ही पत्नी के नाम 2,880 वर्ग फीट का एक और प्लॉट है।
  • ग्राम गर्रा में 1,500 वर्ग फीट का एक प्लॉट।
  • वारासिवनी में 0.22 हैक्टेयर का प्लॉट।
  • मोटरसाइकिल- एमपी50-एमआर-6714
  • एसबीआई लाइफ (6.92 लाख रुपये) और सहारा इंडिया में (8.65 लाख रुपये) का निवेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button