गो कोरोना कहने वाले केन्द्रीय मंत्री आठवले हुए संक्रमित, एक दिन पहले राजनीतिक कार्यक्रम में मास्क लगाकर हुए थे शामिल
केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी स्थिति सामान्य है। इसीलिए फिलहाल उन्हें घर में ही रहने को कहा गया है। वे एक दिन पहले ही वे राजनीतिक कार्यक्रम में ठुड्डी पर मास्क रखकर शामिल हुए थे। उन्होंने अप्रैल में गो कोरोना गो कहकर लोगों में महामारी के प्रति जागरुकता फैलाई थी। दावा यह भी था कि यह नारा उन्होंने ही दिया है। आगे पढ़ें