ताज़ा ख़बर

कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में मिले 23 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज, इसमें 69.4% अकेले महाराष्ट्र से

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 23,298 नए मरीज मिले। 15,072 ठीक हो गए, जबकि 119 की मौत हुई। नए मरीजों में सबसे ज्यादा 14,317 महाराष्ट्र में मिले हैं। यह कुल संक्रमितों का करीब 69.4% है। महाराष्ट्र में भी बीते 24 घंटै में सबसे ज्यादा केस पुणे (2,811) और नागपुर (2,150) में आए हैं।

गुरुवार को एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 9,555 की बढ़ोतरी हुई है। यह 16 सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब 13,781 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में अब तक 1.13 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.58 लाख की मौत हुई है, जबकि 1.95 लाख का इलाज चल रहा है।

दूसरा डोज ले चुके 2 हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के जालना जिले में 2 हेल्थ वर्कर वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन लेने के कुछ दिन बाद दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई दिए। उनके सैंपल की जांच की गई तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एडिशनल सिविल सर्जन पद्मजा सराफ ने कहा कि दोनों डोज लेने के 42 दिन बाद शरीर में एंटीबॉडी डेवलप होती है। इसलिए वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए।

कोरोना पर मुख्य बातें
पंजाब के पटियाला जिले में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसकी शुरूआत 12 मार्च से होगी। इस दौरान इमरजेंसी सर्विस, सरकारी अधिकारियों और मेडिकल सर्विस से जुड़े लोगों को छूट रहेगी। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर ने सभी मैरिज हॉल, होटल और बैंक्वेट हॉल को अपने यहां होने वाले प्रोग्राम की सीसीटीवी फुटेज संभालकर रखने के आदेश जारी किए हैं, ताकि कोरोना की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों के पालन की निगरानी की जा सके। मुंबई के बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर में गुरुवार को 150 एनएसजी कमांडोज को वैक्सीन लगाई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन को गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई। पीएम ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल गई है। सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इस पर लगी क्लिनिकल ट्रायल की शर्त को भी हटा दिया है। रएउ ने भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल आॅफ इंडिया को इसकी सिफारिश भेजी है। अगर कोवैक्सिन को क्लिनिकल ट्रायल की शर्त से बाहर किया जाता है तो लोगों को इसे लगाने के लिए राजीनामा नहीं देना होगा।

राज्यों के हाल
महाराष्ट्र: राज्य में बुधवार को 14,317 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 7,193 लोग ठीक हुए और 57 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 22 लाख 66 हजार 374 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 लाख 6 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,667 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 6 हजार 70 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

केरल: राज्य में बुधवार को 2,133 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,753 लोग ठीक हुए और 13 की जान चली गई। अब तक यहां 10 लाख 85 हजार 663 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 47 हजार 226 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,355 मरीजों की मौत हो गई। 33,785 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश: राज्य में बुधवार के 530 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 347 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 66 हजार 573 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 58 हजार 598 ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,881 मरीजों की मौत हो गई। 4,094 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात: राज्य में बुधवार को 710 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 451 लोग ठीक हुए। अब तक 2 लाख 75 हजार 907 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 67 हजार 701 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,418 मरीजों की मौत हो गई। 3,788 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान: राज्य में बुधवार को 203 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 93 लोग ठीक हुए। अब तक 3 लाख 22 हजार 281 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 17 हजार 350 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,789 मरीजों की मौत हो गई। 2,142 मरीजों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बुधवार को 409 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 286 लोग ठीक हुए और 3 की जान चली गई। अब तक 6 लाख 42 हजार 439 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 29 हजार 485 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,934 मरीजों की मौत हो गई। 2020 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Back to top button