ताज़ा ख़बर

देश में कोरोना पड़ा कमजोर: 24 घंटे में मिले 92,719 नए मरीज, मौतों में भी आई गिरावट

ताजा खबर: नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर (Second Wave) अब हर दिन कमजोर पड़ती जा रही है और नए से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। संक्रमित मरीजों (infected patients) के मिलने का आंकड़ा अब एक लाख से नीचे आ गया है। भारत में आज पिछले 24 घंटे में 92,719 नए मरीज मिले हैं, जबकि इस दौरान 1 लाख 62 हजार 280 संक्रमित ठीक हो गए। वहीं 2200 से अधिक लोगों की जान भी गई है। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों (positive cases) की संख्या 2,90,89,069 हो गई है। वहीं, 2219 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,53,528 हो गई है। बुधवार को कोरोना के 1,62,664 मरीज डिस्चार्ज हुए जिसके बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,75,04,126 पहुंच गई है। देश में 24 मई को 25.81 लाख एक्टिव केस थे, जो अब घटकर 12.26 लाख रह गए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 92,719
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.62 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,222
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.90 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.74 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.53 लाख





अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 12.26 लाख

दिल्ली में corona के मामले तेजी से कम रहे हैं। 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 316 नए मरीज सामने आए, जबकि मरने वालों की संख्या भी 50 से नीचे रही। यहां एक दिन में 41 लोगों की कोरोना से जान गई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ गई है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,891 नए मरीज आए। मौत के आंकड़े में भी कमी दर्ज की गई है। महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना से 295 लोगों की मौत हुई। यूपी (UP) में कोरोना के केस हजार से नीचे मिले। 24 घंटे में यहां 797 नए बीमार मिले। राज्य के किसी भी जिले में एक्टिव मरीज 600 से ज्यादा नहीं है। लिहाजा पूरे राज्य में कहीं भी कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) नहीं है। नोएडा में आज से मेट्रो भी चलने लगेगी।

सरकार ने तय किए वैक्सीन के दाम
वैक्सीनेशन पर नई प्रॉलिसी (new policy) के ऐलान के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) ने प्राइवेट अस्पताल के लिए कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) के दाम तय कर दिए हैं। प्राइवेट अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन की हर डोज के लिए 780 रुपये और कोवैक्सीन के लिए 1410 रुपये लिए जाएंगे। वहीं रूस की वैक्सीन Sputnik V का दाम प्राइवेट अस्पताल में 1145 रुपये प्रति डोज होगा। वैक्सीन की हर डोज पर पांच प्रतिशत GST लिया जाएगा। इसके साथ प्राइवेट अस्पताल हर डोज पर 150 रुपये तक सर्विस चार्ज ले सकेंगे।

74 करोड़ वैक्सीन की डोज का ऑर्डर
केंद्र सरकार ने कोरोना के टीकाकरण के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कल 74 करोड़ वैक्सीन की डोज का ऑर्डर दिया गया है। इसमें 25 करोड़ कोविशील्ड (Cowishield) और 19 करोड़ कोवाक्सिन (covaxin) शामिल है। इसके अलावा सरकार ने बायोलॉजिकल ई लिमिटेड (Biological E Limited) के टीके की 30 करोड़ खुराक खरीदने का भी आदेश दिया है, जो सितंबर तक उपलब्ध होगा। सरकार ने कंपनियों को ऑर्डर र की 30 फीसदी रकम एडवांस में ही जारी कर दी है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें