ताज़ा ख़बर

कोरोना पर तीसरा प्रहार: देशभर में पहले दिन 45 पार के 15 लाख से अधिक लोगों को मिली डोज

  • देश में अब तक 6.75 करोड़ लोगों को दी जा चुकी है वैक्सीन

नई दिल्ली। देशभर में वैक्सीनेशन का तीसरा फेज गुरुवार से शुरू हो गया। पहले दिन 45 या उससे ज्यादा उम्र के 15 लाख 28 हजार 639 लोगों को वैक्सीन दी गई। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक 1 अप्रैल रात 8 बजे तक देश भर में कुल 6.75 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें 45 साल और उससे ज्यादा उम्र के 4 करोड़ 1 लाख 6 हजार 304 लोग भी शामिल हैं। देश में टीकाकरण के 76वें दिन कुल 17 लाख 47 हजार 94 लोगों को वैक्सीन दी गई। इसमें 16 लाख 20 हजार 746 लोगों को वैक्सीन की पहली और 1 लाख 26 हजार 348 को दूसरी खुराक मिली।

अब तक की वैक्सीनेशन की पूरी डिटेल
देशभर में अब तक 88 लाख 48 हजार 558 हेल्थ वर्कर्स को पहली खुराक दी गई है। 52 लाख 63 हजार 108 हेल्थ वर्कर्स दूसरा डोज ले चुके हैं। फ्रंट लाइन वर्कर्स 93 लाख 99 हजार 776 को पहली खुराक और 39 लाख 18 हजार 646 लोग दूसरी खुराक ले चुके हैं।





16 जनवरी को शुरू हुआ था टीकाकरण अभियान
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीनेशन का पहला फेज 16 जनवरी को शुरू किया गया था। सबसे पहले इसमें हेल्थ वर्कर्स को शामिल किया गया था। इसके बाद 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स यानी पुलिस, सफाईकर्मियों को इसमें शामिल किया गया। इसके बाद 1 मार्च से 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोग और 45 साल या ज्यादा उम्र के लोग जो गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, उन्हें वैक्सीन दी गई।

इस महीने हर रोज लगेगी वैक्सीन
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने अप्रैल में रोज वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहा है कि सरकारी छुट्टी वाले दिन भी सरकारी और प्राइवेट सेंटर्स पर लोगों को टीका लगाने की व्यवस्था की जाए। कोरोना की दूसरी लहर के बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना पर तीसरा प्रहार: दिल्ली में सिंधिया ने लिया डोज, मप्र में 3 हजार केन्द्रों पर हुआ वैक्सीनेशन

100% वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराया जाए
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक दिन पहले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि जिन जिलों में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं, वहां 45 साल और उससे ऊपर के लोगों का 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने ये भी कहा है कि इस स्टेज पर कोई भी लापरवाही घातक साबित हो सकती है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button