गैजेट्स

48MP डुअल AI कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्ट टीवी लॉन्च,स्मार्ट टीवी सेग्मेंट में है सबसे यूनिक

Xiaomi ने अपने दो शानदार स्मार्ट टीवी Mi TV 6 Extreme Edition और Mi TV ES 2022 को चीन (China) में लॉन्च कर दिया है।दोनों स्मार्ट टीवी आधिकारिक तौर पर 9 जुलाई को जारी किए जाएंगे। Mi.com पर प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। दो टीवी सेट अलग-अलग फीचर्स के साथ आते हैं। एक्सट्रीम एडिशन को हाई एंड मॉडल के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए उतारा गया है। इन दोनों स्मार्ट टीवी का डिजाइन आकर्षक है और इनका वजन हल्का है। एमआई टीवी 6 एक्सट्रीम एडिशन में 48MP का डुअल AI कैमरा दिया गया है। जबकि Mi TV ES 2022 टीवी में MediaTek MT9638 चिपसेट और मल्टी-जोन बैकलाइट सिस्टम का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इस टीवी की कीमत 10,000 युआन (लगभग 1,15,040 रुपये) रखी है। Mi TV 6 में डुअल कैमरा के साथ पेश किया गया है। यह टीवी इस तरह के फीचर वाला यह पहला स्मार्ट टीवी है। आइए आपको बताते हैं इन टीवी की सभी खासियतों के बारे में

Mi TV 6 Extreme Edition की स्पेसिफिकेशन (Specification)
Mi TV 6 एक्सट्रीम एडिशन एक पतले और हलके डिज़ाइन में पेश किया गया है। यह एक 3D LUT फिल्म टेक्नोलॉजी ग्रेड कलर करेक्शन तकनीक को स्पोर्ट करता है और इसमें MediaTek MT9950 चिपसेट का एनहांस्ड वर्जन लगा है। डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और यहां तक ​​कि 120Hz MEMC भी ऑफर करता है। इस टीवी का हाइलाइटिंग फीचर में से एक इसका स्पीकर हैं, जो 100 वाट के ऑडियो सिस्टम के साथ आता है। इसके अलावा, Mi TV 6 एक्सट्रीम एडिशन भी IMAX एन्हांस्ड को सपोर्ट करता है। इस टीवी को बड़े गेमिंग डिस्प्ले के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टीवी में आगे की तरफ 48 मेगापिक्सल का ड्यूल एआई कैमरा भी मौजदू है जो उपयोगकर्ताओं को वीडियो कॉल करने में सक्षम बनाता है, वहीं टीवी का डिस्प्ले अल्ट्रा पतली बेजल्स से घिरा हुआ है।

मिलेगा 48MP का डुअल AI कैमरा (Dual AI Camera)
कंपनी ने अपने लेटेस्ट Mi TV 6 Extreme Edition स्मार्ट टीवी में वीडियो कॉलिंग के लिए 48MP का डुअल AI कैमरा दिया है। वहीं, इस टीवी के बेजल अल्ट्रा थिन हैं।

Mi TV 6 Extreme Edition की कीमत (price)
Mi TV 6 एक्सट्रीम एडिशन के 55 इंच डिस्प्ले वेरिएंट के लिए आपको 5,999 युआन (लगभग 68963 रुपये) चुकाने होंगे। वहीं दूसरी तरफ 65 इंच वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 7,999 युआन (लगभग 91955 रुपये) रखी है। जबकि 75 इंच वर्जन की कीमत 9,999 युआन (लगभग 114946 रुपये) है।

Mi TV ES 2022 के स्पेसिफिकेशन्स (Specification)
Xiaomi ने एक और नया टीवी भी लॉन्च किया, जिसमें एक मल्टी ज़ोन बैकलाइट सिस्टम है। यह टीवी MediaTek MT9638 chip चिप को स्पोर्ट करता है और अधिकतम 100 निट्स की ब्राइटनेस प्रदान करता है। Mi TV ES 2022 में दो 12.5W वाले स्पीकर सिस्टम है जो स्टीरियो प्लेबैक को भी सपोर्ट करता है। ये टीवी 97 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और बिल्ट इन जिओएआई वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है। Mi TV 6 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ है। यह वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 को भी सपोर्ट करता है।

Mi TV ES 2022 की कीमत (price)
Mi TV ES 2022 भी तीन अलग-अलग साइज़ में उपलब्ध होगा। जिसमें 55 इंच की कीमत 3,399 युआन (लगभग 39074 रुपये) होगी, जबकि 65 इंच वर्जन की कीमत 4,399 युआन (लगभग 50570 रुपये) होगी। 75 इंच की कीमत 5,999 युआन (करीब 68963 रुपये) है। दोनों स्मार्ट टीवी आधिकारिक तौर पर 9 जुलाई 2021 सेल के लिए मौजदू होंगे।

इन स्क्रीन साइज में है उपलब्ध
एमआई टीवी एक्सट्रीम एडिशन 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 97 प्रतिशत है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। साथ ही इसमें डॉल्बी एचडीआर सर्टिफिकेशन सहित 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

Mi TV ES 2022 में है खास
शाओमी ने एमआई टीवी 6 एक्सट्रीम एडिशन के अलावा Mi TV ES 2022 को लॉन्च किया है। यह स्मार्ट टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध है। इस स्मार्ट टीवी में MediaTek MT9638 चिपसेट, 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही स्मार्ट टीवी में 12.5W के स्पीकर समेत स्टेरियो प्लेबैक का सपोर्ट मिलेगा।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button