ताज़ा ख़बर

देश में कोरोना: 24 घंटे में मिले 40,279 नए मरीज, 40,032 हुए ठीक

ताजा खबर : नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona) के मामलों में बीते 15 दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 40,279 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 40,032 मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। वहीं इस बीच 541 लोगों की कोरोना संक्रमण (corona infection) के कारण जान भी गई है।

कोरोना के मामलों को लेकर राज्यवार बात की जाए केरल (Kerala) की हालात सबसे ज्यादा खराब है। यहां पिछले 24 घंटे में 18531 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा पिछले 51 दिनों में सबसे ज्यादा है। इसस पहले 3 जून को 18,853 संक्रमितों की पहचान हुई थी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 40,279
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 40,032
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 541
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.13 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.05 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.20 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.02 लाख





8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल (West Bengal), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), झारखंड Jharkhand, ओडिशा (Odisha), तमिलनाडु (Tamil Nadu), मिजोरम (Mizoram), गोवा (Goa) और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें