ताज़ा ख़बर

कोरोना पर 103 दिन बाद बड़ी राहत: एक दिन में मिले 37012 मरीज, 56985 हुए ठीक

ताजा खबर : नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona) पर आज बड़ी राहत (great relief) मिली है। 103 दिन बाद कोरोना मरीजों का आंकड़ा (Corona patients figure) 40 हजार के नीचे आ गया है और मरने वालों की संख्या में भी बड़ी गिरावट आई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में के 37,012 नए मरीज मिले हैं, जबकि 907 लोगों की कोरोना संक्रमण (corona infection) के कारण मौत भी हुई है। इस दौरान 57 हजार के करीब कोरोना को हराकर अपने घरों को चले गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 37,012
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 56,985
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 907
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.03 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.93 करोड़
अब तक कुल मौतें: 3.97 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 5.47 लाख





10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां (restrictions like complete lockdown) हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

तेलंगाना पूरी तरह लॉकडाउन हटाने वाला पहला राज्य
इस बीच तेलंगाना सरकार (Government of Telangana) ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button