ताज़ा ख़बर

कोरोना पर बड़ी राहत: 24 घंटे में मिले 30,818 नए मरीज, 48,916 ने कारोना का हराया

ताजा खबर : नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों (corona infected patients) की संख्या में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार 40 हजार से अधिक मिल रहे मरीजों के बीच आज स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) के आंकड़ों के मुताबिक देश में 30,818 नए मरीजों (30,818 new patients) की पुष्टि हुई है, जबकि मौतों के आंकड़ों में (in death figures) बड़ी बढ़त दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटे में 2,024 मरीजों ने दम तोड़ा है। मौतों के मामलों में उछाल का सबसे बड़ा कारण मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) रहा। यहां पर 1400 से अधिक पुराने मामलों को सरकारी आंकड़ों में जोड़ दिया गया है।

राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि एक दिन में 30,818 मरीजों के मिलने के साथ ही 48,916 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को हराकर अपने घरों को चले गए हैं। 48,916 मरीजों के ठीक होने के देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 20,126 की कमी आई है। यह बीते 14 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 जून को 20,872 एक्टिव केस कम हुए थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,818
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 48,916
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 2,024
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.09 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.10 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.25 लाख





8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन (complete lockdown) जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल (West Bengal), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), झारखंड (Jharkhand), ओडिशा (Odisha), तमिलनाडु (Tamil Nadu), मिजोरम (Mizoram), गोवा (Goa) और पुडुचेरी (Puducherry) शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button