ताज़ा ख़बर

हिमाचल में BJP ने AAP पर चलाई झाड़ू: चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष सहित इन नेताओं को लिया अपने पाले में

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के रोड शो के दो दिन बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जेपी नड्डा के आवास पर केसरी समेत संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना जिला प्रमुख इकबाल सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

भाजपा की सदस्यता लेने के बाद अनूप केसरी ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल पर मंडी निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो के दौरान पार्टी नेताओं के अपमान का आरोप लगाया। केसरी ने कहा, हम हिमाचल प्रदेश में पिछले आठ वर्षों से आप के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ चौबीसों घंटे काम कर रहे थे। लेकिन, अरविंद केजरीवाल ने मंडी में रैली और रोड शो के दौरान राज्य के पार्टी कार्यकतार्ओं की अनदेखी की। पहाड़ी में राज्य आप कार्यकतार्ओं ने इस अनदेखी को अपमान माना और स्वाभिमान के लिए पार्टी छोड़ दी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, ”अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झांसे में नहीं आएंगे। आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बीजेपी में राष्ट्रीय जेपी नड्डा की मौजूदगी में शामिल हुए। आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है, अभिनंदन है. आम आदमी पार्टी आपकी यूपी में भी सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई है और हिमाचल में भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है।





‘कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे’
सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह ने भी आप छोड़ने का यही कारण बताया। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकतार्ओं ने पार्टी के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है, वे हिमाचल प्रदेश की मंडी में रोड शो के दौरान दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों द्वारा अपमानित महसूस कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा, 6 अप्रैल को रोड शो के दौरान हमें अपमानित और उपेक्षित महसूस हुआ, इसलिए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने और हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।

चार दिन के दौरे पर बीजेपी अध्यक्ष
दरअसल भाजपा अध्य्क्ष जेपी नड्डा भी हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनका दौरा 12 अप्रैल तक चलेगा। जिसको लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीते 6 अप्रैल को आप के राष्ट्री य संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश में रोड शो और रैली। की थी। इस रैली में उन्होंने पंजाब चुनाव से भी बड़ी जीत हिमाचल में मिलने का दावा किया। इस दौरान उन्होंनेन्हों संगठन को मजबुत करने की भी बात कही। वहीं दूसरी तरफ दौरे के मात्र दो दिन बाद ही आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेता बीजेपी (इखढ) के पाले में चले गए। चुनाव के मद्देनजर इन नेताओं का पार्टी छोड़ना AAP के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button